Advertisement
बड़ी ख़बर

तिहाड़ जेल में फिर भिड़े कैदी, दो गुटों में जमकर मारपीट, 4 घायल

Share
Advertisement

New Delhi: दिल्ली के तिहाड़ जेल नंबर-3 में दो गुटों के बीच मारपीट हुई। मारपीट के दौरान एक गुट ने दूसरे गुट के चार लोगों के ऊपर जेल में बनाए गए सूए से हमला किया। चारों कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए। कैदियों के शोर मचाने पर जेल के वार्डर मौके पर पहुंचे और घायल कैदियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक घायल चारों कैदी व आरोपी कैदी जेल नंबर-3 की बैरक में बंद है। बुधवार सुबह किसी बात पर दोनों गुटों का झगड़ा हुआ था। लेकिन सुबह के समय कोई शिकायत नहीं की गई। दोपहर एक बजे के आसपास घायल चारों कैदी अपने बैरेक में मौजूद थे। तभी उनपर दूसरे गुट ने हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपी कैदियों ने दुर्गेश, दीपक, धीरज और दिनेश के ऊपर सूए से हमला किया।

कैदियों का शोर सुनकर जेल स्टाफ, टीएसपी और क्विक रिस्पांस टीम ने हस्तक्षेप किया और घटना में शामिल कैदियों को तुरंत अलग कर दिया गया। जेल डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायल कैदियों को इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं डीसीपी विचित्र वीर के अनुसार, घायल कैदियों के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस जेल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर मामले की जांच कर रही है।

वहीं जेल सूत्रों की मानें तो दोनों गुटों का झगड़ा जेल में वर्चस्व कायम करने को लेकर हुआ है। घायल कैदियों की पहचान दुर्गेश, दीपक, धीरज और दिनेश के रूप में हुई है। जेल प्रशासन ने मामले की सूचना हरि नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने चारों कैदियों के बयान पर केस दर्ज किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: IPL 2024: RCB की आर-पार वाली जंग, हैदराबाद में कौन होगा दंग ? देखें पिच रिपोर्ट और संभावित 11

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Recent Posts

Advertisement

SRH vs LSG: बदोनी और पूरन ने लखनऊ को संभाला, टीम ने 20 ओवर में बनाए 165 रन

SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165…

May 8, 2024

नस्लवादी टिप्पणी पर घिरे सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा…

May 8, 2024

आज भारत बुलेटप्रूफ जैकेट दुनिया को दे रहा है…मंडी में बोले जेपी नड्डा, कांग्रेस के जमाने में तुष्टिकरण की होती थी राजनीति

JP Nadda: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…

May 8, 2024

रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कहते हैं कि अयोध्या में बेकार में बना है राम मंदिर, शाहजहांपुर में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनावों…

May 8, 2024

माफिया समर्थक है सपा…कार्रवाई से इनके नेताओं को हो रही पीड़ा, एटा में बोले CM योगी

CM Yogi: प्रो. रामगोपाल यादव को राम मंदिर कैसे अच्छा लगेगा, क्योंकि यह लोग आतंकियों…

May 8, 2024

अखिलेश का अमित शाह पर निशाना, बोले-‘ब्रह्माण्ड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी के 2 नंबर के नेता…’

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा…

May 8, 2024

This website uses cookies.