Advertisement
बड़ी ख़बर

नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त विमान की पहली तस्वीर आई सामने, मलबे से 14 लोगों के शव बरामद

Share
Advertisement

Nepal Plane Crash: नेपाल में बीते रविवार को लापता हुए विमान का मलबा मिल गया है। नेपाल सेना ने विमान दुर्घटना स्थल मस्टैंग में थसांग-2 के सैनोसवेयर की तस्वीर साझा की। नेपाल सेना ने बताया कि खोज और बचाव दल ने विमान दुर्घटना स्थल का भौतिक रूप से पता लगा लिया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। बता दें कि रविवार को नेपाल के पोखरा से जोमसोम Jomsom जा रहा विमान लापता हो गया था। विमान में 22 लोग सवार थे जिसमें 4 भारतीय भी शामिल थे। मामले को लेकर कल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया था कि सुबह 10.35 बजे से विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया था।

Advertisement

नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त विमान की पहली तस्वीर आई सामने

खोज और बचाव दल ने विमान दुर्घटना (Nepal Plane Crash) स्थल का पता लगाया है। तारा एयर का 9 एनएईटी ट्विन इंजन विमान रविवार की सुबह पहाड़ी जिले मस्टैंग में लापता हो गया था। नेपाली हवाई अड्डा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया है कि इस जहाज के मलबे को कोवांग गांव में पाया गया है। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रमुख ने मलबा मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल पर वर्तमान हालात का पता लगाया जाना बाकी है।

Read Also: Nepal में जोमसोम जा रहा विमान एक घंटे से लापता, 22 यात्री सवार, 4 भारतीय शामिल

मलबे से 14 लोगों के शव बरामद

राहत और बचाव की टीमें दुर्घटनास्थल (Nepal Plane Crash) तक पहुंचने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं। वहीं नेपाली सेना के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलवे से 14 लोगों के शव बरामद कर लिये गए हैं। पुलिस निरीक्षक राज कुमार तमांग के नेतृत्व में एक टीम हवाई मार्ग से दुर्घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने इस बारे में बताया कि यात्रियों के शवों की पहचान अभी नहीं हो पा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए काठमांडू ले जाया जाएगा।

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.