Advertisement
बड़ी ख़बर

नेशनल हेराल्ड केस: आज ED सोनिया गांधी से करेगी पूछताछ, देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Share
Advertisement

नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में आज ED के सामने (National Herald Case Congress) कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी पेश होंगी। इस मामले में राहुल गांधी से भी पूछताछ हो चुकी है। उधर, ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली पुलिस भी अलर्ट पर आ गई है। पुलिस ने कांग्रेस के मुख्यालय के आसपास बैरिकेड्स लगा दिए हैं।

Advertisement

आज ED सोनिया गांधी से करेगी पूछताछ

वहीं आपको बता दें कि सोनिया गांधी पर ईडी (National Herald Case Congress) की कार्रवाई को लेकर बीजेपी और कांग्रेस नेता आमने सामने आ गए हैं। जहां कांग्रेस केंद्र सरकार पर ईडी का राजनीतिक रुप से इस्तेमाल करने का आरोप लगा रही है। वहीं, बीजेपी का कहना है कि जांच एजेंसी अपना काम कर रही हैं। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, आज सोनिया गांधी की ईडी के द्वारा पूछताछ होने वाली है। इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह करने वाली है। ये सत्याग्रह नहीं, देश और देश के कानून, देश की संस्थाओं के खिलाफ दुराग्रह है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस मामले में आरोपी हैं और वे दोनों जमानत पर हैं। उन पर धोखाधड़ी का आरोप है।

देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी बताया है कि आज विशेष व्यवस्था के चलते दिल्ली के गोल मेठी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन पर दोपहर 2 बजे तक भारी यातायात आवाजाही रहेगी।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी सोनिया गांधी के आवास पहुंची

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी (National Herald Case Congress) की आज ED के समक्ष पेशी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रदर्शन किया। नेशनल हेराल्ड मामले में आज ED के सामने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी पेश होंगी। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी सोनिया गांधी के आवास पहुंची हैं।

रैफ, लोकल पुलिस और अन्य पुलिस बल की तैनाती

नई दिल्ली DCP अमृता गुगुलोथ ने कहा कि आज ED ने सोनिया जी को समन किया है जिसे लेकर कुछ विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिली है, हमने इसके मद्देनज़र सारी तैयारी की हुई है, रैफ, लोकल पुलिस और अन्य पुलिस बल की तैनाती की गई है। हमारी अपील है कि नियमों का उल्लंघन न करें और पुलिस के साथ सहयोग करें।

Read Also:- राष्ट्रपति चुनाव परिणाम 2022: यशवंत सिन्हा या द्रौपदी मुर्म? आज देश को मिलेगा नया राष्ट्रपति

Recent Posts

Advertisement

ना बूढ़ा हुआ हूं..ना रिटायर हुआ हूं…अब मैं छुट्टा सांड हो गया हूं’ – बृजभूषण शरण सिंह

Gonda: कैसरगंज से मौजूदा बीजेपी सांसद का फिर बड़ा बयान सामने आया है. सांसद बृज…

May 17, 2024

सपा-कांग्रेस के लिए अपने वोट बैंक से बड़ा कुछ नहीं, बाराबंकी में दहाड़े PM मोदी

PM Modi In Barabanki: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 17 मई को यूपी के बाराबंकी…

May 17, 2024

Lucknow: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस पर वार, बोले- भारी अंतर से चुनाव हारेंगे राहुल गांधी

Lucknow: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी…

May 17, 2024

Chardham Yatra को लेकर बड़ा अपडेट, गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर परिसर में वीडियोग्राफी एवं रील्स बनाने पर लगा प्रतिबंध

Chardham Yatra: उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में इन दिनों भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे…

May 17, 2024

Lok Sabha Election 2024 : INDI गठबंधन की विशाल जनसभा आज, बेटे राहुल के समर्थन में सोनिया गांधी करेंगी वोट की अपील

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चार चरणों की मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है.…

May 17, 2024

Lok Sabha Election 2024: आज यूपी के इन जिलों में दहाड़ेंगे PM मोदी, ओडिशा-झारखंड में अमित शाह भरेंगे चुनावी हुंकार

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 17 मई को यूपी और महाराष्ट्र में…

May 17, 2024

This website uses cookies.