Advertisement
बड़ी ख़बर

Madrasa Demolished : असम में आतंकी मुस्तफा के मदरसे पर फिर चला बुलडोजर

Share
Advertisement

नई दिल्ली। यूपी और मध्य प्रदेश की तर्ज पर असम में आज फिर ‘बुलडोजर’ चला। इसके साथ ही माफिया, आतंकियों व अन्य अपराधियों के अवैध निर्माणों को ढहाने का सिलसिला इस सीमावर्ती राज्य में भी तेज हो गया। आज असम के मोरीगांव जिले में आतंकी मुस्तफा उर्फ मुफ्ती मुस्तफा द्वारा संचालित जमीउल हुदा मदरसा ढहा दिया गया। इसके पूर्व जुलाई में डिब्रूगढ़ में एक अपराधी का मकान गिराया गया था। 

Advertisement


मोरीगांव जिले की पुलिस अधीक्षक अपर्णा एन ने बताया कि मुस्तफा का यह मदरसा मोइराबारी इलाके में था। उसे हाल ही में बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम और एक्यूआईएस के साथ उसके संबंधों के लिए गिरफ्तार किया गया था। 

मार्च में एबीटी के छह सदस्य गिरफ्तार हुए थे : सीएम सरमा
असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि मार्च में अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) से जुड़े छह सदस्यों को राज्य के बारपेटा से गिरफ्तार किया गया था। इस गिरोह का सरगना अवैध तरीके से भारत में घुसा था। 
इससे पहले 12 जुलाई को डिब्रूगढ़ जिला प्रशासन ने एक्टिविस्ट विनीत बगरिया की खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपी बैदुल्लाह खान का घर बुलडोजर से गिरा दिया था। बगरिया सात जुलाई को अपने आवास पर मृत पाए गए थे। इस मामले में असम पुलिस ने बैदुल्लाह खान, निशांत शर्मा, संजय शर्मा और एजाज खान पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। एक्टिविस्ट विनीत बगरिया ने खुदकुशी से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इसमें दावा किया गया था कि उसे तीन लोगों ने धमकी दी।

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.