Advertisement
बड़ी ख़बर

महबूबा मुफ्ती ने रामनाथ कोविंद पर साधा निशाना, कहा- पूर्व राष्ट्रपति ने BJP एजेंडा को किया पूरा’

Share
Advertisement

राष्ट्रपति पद से हटते ही रामनाथ कोविंद पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के निशाने पर आ गए है। मुफ्ती ने अपने ट्वीट में रामनाथ कोविंद के लिए लिखा है कि निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जहां भारतीय संविधान को अनेक बार कुचला गया।

Advertisement

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, चाहें आर्टिकल 370 की बात हो, नागरिक कानून (CAA) हो या अल्पसंख्यकों या दलितों को बेधड़क निशाना बनाना हो, रामनाथ कोविंद ने हमेशा ही भारतीय संविधान के नाम पर बीजेपी के सभी राजनीतिक एजेंडे को पूरा किया है।

महबूबा मुफ्ती ने यह निशाना उस दिन साधा है जब द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार 25 जुलाई को देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली है। द्रौपदी मुर्म ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ केविंद का स्थान लिया है। हालांकि, राष्ट्रपति पद से हटने के साथ ही रामनाथ कोविंद पर महबूबा मुफ्ती ने निशाना साधा है।

यह भी पढ़ें: Ramnath Kovind को कहां मिला है नया बंगला, जानिए रिटायरमेंट के बाद क्या सुविधाएं मिलेंगी?

इससे पहले भी महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान पर भी निशाना साधा। महबूबा ने एक ट्वीट किया था जिसमें ये लिखा कि जिस तरह से प्रशासन जम्मू कश्मीर में छात्रों दुकानदारों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए मजबूर कर रहा है। ऐसा लगता है कि एक दुशमन क्षेत्र है जिसे कब्जा करने की जरूरत है।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों में राष्ट्रध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम को मजबूत करने की शुक्रवार को अपील की थी। मोदी ने ट्वीट के जरिए कहा था कि यह मुहिम तिरंगे के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगी

यह भी पढ़ें: Droupadi Murmu Oath Ceremony: राष्ट्रपति पद की द्रौपदी मुर्मू ने ली शपथ, CJI एन वी रमण ने दिलाई शपथ

Recent Posts

Advertisement

‘लालू यादव ने परिवार को बढ़ाया…हमने बिहार को…’, CM नीतीश कुमार का RJD पर निशाना

CM Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है। कल चौथे…

May 12, 2024

राम और राष्ट्र एक दूसरे के पर्याय, जो राम का विरोधी वो राष्ट्र विरोधी, अमेठी में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में विरासत टैक्स…

May 12, 2024

PM मोदी ने देश के विकास और विरासत दोनों को आगे बढ़ाने का काम किया, गोंडा में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के गोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री…

May 12, 2024

Bahraich: देश में वही शासन करेगा, जो प्रभु राम को मानता है, बहराइच में गरजे सीएम योगी

Bahraich: देश में राम मंदिर निर्माण पर रामद्रोहियों को ही आपत्ति हो सकती है क्योंकि…

May 12, 2024

फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन

Gorakhpur: फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु…

May 12, 2024

‘वो अपने बारे में इतना बोलती हैं…कुछ कहने को नहीं बचा’, विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं, चौथे…

May 12, 2024

This website uses cookies.