Advertisement
बड़ी ख़बर

Manipur Elections: पांच जिलों की 38 सीटों के लिए वोटिंग जारी, 15 महिला सहित 173 उम्मीदवारों की आज अग्निपरीक्षा

Share
Advertisement

मणिपुर विधानसभा चुनाव: आज यानि 28 फरवरी को मणिपुर विधानसभा चुनाव (Manipur Elections) के पहले चरण की वोटिंग जारी है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इंफाल में अपने निवास पर मतदान करने से पहले पूजा की। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह बोले मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों और अन्य मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे अपना वोट दें और संविधान द्वारा दी गई लोकतांत्रिक शक्ति का उपयोग करें।

Advertisement

पांच जिलों की 38 सीटों के लिए वोटिंग जारी

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा मुझे उम्मीद है कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र के 75% लोग भाजपा और मुझे वोट देंगे। भाजपा पहले चरण में 38 में से कम से कम 30 सीटों की उम्मीद कर रही है। विधानसभा चुनाव के पहले चरण में (Manipur Elections) मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इंफाल में मतदान किया। मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन कहा मैं मणिपुर के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें क्योंकि हमारे देश में लोकतंत्र प्रचलित है और लोकतंत्र की निशानी चुनाव है।राज्यपाल ला गणेशन ने इंफाल एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।

5 महिला सहित 173 उम्मीदवारों की आज अग्निपरीक्षा

इंफाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव (Manipur Elections) चल रहा है। मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में लोग मतदान करने के लिए इंफाल के एक मतदान केंद्र पहुंचे। उपमुख्यमंत्री युमनाम जयकुमार सिंह ने इंफाल के एक मतदान केंद्र में मतदान किया। मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सुबह 9.30 बजे तक 8.94% मतदान हुआ।

राज्यपाल ला गणेशन ने इंफाल एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला

बता दें कि मणिपुर में सोमवार को पहले चरण के लिए पांच जिलों की 38 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। इनमें इंफाल पूर्वी, इंफाल पश्चिमी, बिशनपुर, चूराचांदपुर और कांगपोकपी जिले शामिल हैं। इन सीटों पर 15 महिला सहित 173 उम्मीदवारों की आज अग्निपरीक्षा चल रही है।

Recent Posts

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

सियासत जारी: खरगे का जवाब चिराग ने दिया, रविशंकर ने तेजस्वी पर पलटवार किया

INDI Vs NDA: बिहार में सियासत के मैदान में जुबानी जंग जारी है. ये जनता…

May 1, 2024

देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं कांग्रेस की नीतियांः CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) बुधवार को अपने सरकारी आवास पर मीडिया…

May 1, 2024

This website uses cookies.