Advertisement
बड़ी ख़बर

Jharkhand News: देवघर के त्रिकूट पर्वत पर रोपवे में बड़ा हादसा, 1 महिला की मौत, 30 लोगों की अभी अटकी जान

Share
Advertisement

Deoghar: देवघर के त्रिकूट पर्वत (Deoghar Trikut Parvat Accident) पर रोपवे हादसे के बाद फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए सोमवार सुबह से सेना के हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। अभी 48 लोग अलग-अलग ट्रॉलियों में लगभग 2000 फीट की ऊंचाई पर फंसे हुए हैं। रविवार शाम हुए इस हादसे में एक महिला की मौत हुई है जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

Advertisement

रेस्कयू में भारतीय वायुसेना, सेना, ITBP एवं NDRF की टीम जुटे (Deoghar Trikut Parvat Accident) हैं। घटनास्थल के पास सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा है। बता दें कि NDRF की टीम ने रविवार रात को रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था और लगभग दो दर्जन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। लेकिन देर रात होने की वजह से ऑपरेशन बंद करना पड़ा। सोमवार सुबह से सेना के हेलीकॉप्टर ट्रॉलियों में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटे हुए हैं।

1 महिला की मौत, 30 लोगों की अभी अटकी जान

फंसे हुए लोगों के लिए एक खाली ट्रॉली (Deoghar Trikut Parvat Accident) के जरिए बिस्किट और पानी के पैकेट पहुंचाए गए हैं। स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे, जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री सहित कई आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। इस हादसे की वजह से मरने वाली महिला की पहचान सुरा गांव निवासी 40 वर्षीय महिला सुमति देवी के रूप में हुई है। घायलों में असम के कोकराझार निवासी भूपेंद्र वर्मा व उसकी पत्नी दीपा वर्मा, जामताड़ा जिला के करमाटांड़ निवासी रूपा कुमारी, सोनी देवी, गिरिडीह के करमाटांड़ निवासी गोविंद भगत, बिहार के दरभंगा अंतर्गत लहरियासराय निवासी खुशबू रानी, सुधा रानी और एक बालक घायल हैं। घायलों में अज्ञात बालक के साथ एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Recent Posts

Advertisement

Jharkhand: नोटों की गिनती और राजनीतिक बयानबाजी दोनों जारी हैं…

ED Raid: झारखंड के रांची में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी…

May 6, 2024

Aligarh: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर हुआ पथराव, एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

Aligarh: अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के गाँव बालू खेड़ा में दो पक्षो में मामूली…

May 6, 2024

तेजस्वी ने पीएम को बुजुर्ग बताया, संजय झा बोले… उनका एनर्जी लेवल बहुत, तेजस्वी बीच में ही लड़खड़ा जाते

Sanjay Jha to Tejashwi: जेडीयू से राज्यसभा सांसद संजय झा ने ईडी की कार्रवाई के…

May 6, 2024

ओडिशा के लोगों में दम भी और जज्बा भी- पीएम मोदी

PM Modi in Navrangpur: ओडिशा के नबरंगपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को…

May 6, 2024

UP: मैनपुरी में पोलिंग बूथ पार्टियां हुई रवाना, 2098 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

UP: आगामी तीसरे चरण में 7 मई को लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष रूप से करने…

May 6, 2024

This website uses cookies.