Advertisement
बड़ी ख़बर

🔴LIVE Lok Sabha Election 2024: सबसे पहले, सबसे तेज…लोकसभा चुनाव पर बड़ा अपडेट, देखें लाइव

Share
Advertisement

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज यानी 19 अप्रैल शुरू हो गया है। इस चरण में वोटिंग 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर हो रही है। इसमें राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, असम और महाराष्ट्र में 5, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है।

Advertisement

इसके अलावा तमिलनाडु (39), मेघालय की (2), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), अंडमान निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) की सभी लोकसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है।

मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह नजर आया। सुबह सवेरे से ही मतदाता लंबी लंबी लाइनों में लगे हैं इस बार मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। बूढ़े और महिलाएं भी मतदान के लिए लाइन में लगे हैं।

‘एमपी में अब तक 66% के आस-पास हुआ मतदान’

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने बताया, “अभी अंतिम आंकड़ा नहीं आया है लेकिन अब तक 66% के आस-पास मतदान हुआ है… अब तक सीधी में 56%, शहडोल में 64%, जबलपुर में 59%, मंडला में 72%, बालाघाट में 72% और छिंदवाड़ा में 78% मतदान हुआ है। अब तक छिंदवाड़ा में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है… सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ है। छिंदवाड़ा में दो पक्षो में विवाद हुआ था लेकिन पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया था और कार्रवाई भी की जा रही है… कहीं कोई हिंसा नहीं हुई है…”

‘कुल मिलाकर 5 बजे तक 56.87% मतदान हुआ’

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीएस जगलान ने पहले चरण के मतदान पर बताया, “…शाम 5 बजे तक 56.87% मतदान हुआ। नॉर्थ और सेंट्रल अंडमान में 64.93%, साउथ अंडमान में 52.75%, निकोबार में 66.67% मतदान हुआ। कुल मिलाकर 5 बजे तक 56.87% मतदान हुआ…बहुत ही उत्साह के साथ लोगों ने शांतिपूर्ण तरह से मतदान किया…”

मणिपुर में लगभग 67% हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव के पहले चरण पर मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रदीप झा ने कहा, “जिन मतदान केंद्रों पर आज मतदान होना था, वहां लगभग मतदान हो चुका है। बड़ी संख्या में लोग मतदान करने आए। मतदान प्रतिशत लगभग 67% रहा है। हालांकि, सभी मतदान केंद्रों और सभी जिलों से अंतिम रिपोर्ट मिलने के बाद प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। कुछ जिलों से कुछ घटनाओं की सूचना को छोड़कर मतदान कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा। हमें ईवीएम को कुछ नुकसान पहुंचाने, कुछ आपराधिक धमकी देने या किसी द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश करने की कुछ रिपोर्टें मिली हैं। हम जिलों से रिपोर्ट मांग रहे हैं और रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी… दूसरे चरण के लिए हमारी तैयारी पर भी अब काम शुरू हो जाएगा।”

छत्तीसगढ़: बस्तर में पहले चरण की वोटिंग खत्म

छत्तीसगढ़: बस्तर में पहले चरण का लोकसभा मतदान संपन्न हुआ। आजादी के बाद चंदामेटा गांव में पहली बार मतदान हुआ।

तमिलनाडु: चेन्नई में पहले चरण का मतदान खत्म

तमिलनाडु: चेन्नई में पहले चरण का लोकसभा मतदान संपन्न हुआ। वीडियो अरुंबक्कम मतदान केंद्र से है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया, “आज मतदान शांतिपूर्ण तरह से संपन्न हुआ। विभिन्न राजनैतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा अलग-अलग माध्यमों, मुख्तः ईमेल के माध्यम से EVM के खराब होने की शिकायतें मिली… बहुत तत्परता से सभी शिकायतों को जिलों को भेजा गया… कहीं हिंसा की कोई घटना नहीं हुई, एक बूथ के बाहर दो पक्षों में छिटपुट हाथापाई हुई, वहां पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई की गई… कुल मिलाकर आज शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ है…”

शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 77.57% वोटिंग

पहले चरण में शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 77.57% और बिहार में 46.32% यानी औसतन 59.71% मतदान हुआ।

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में पहले चरण की वोटिंग खत्म

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में पहले चरण का लोकसभा मतदान संपन्न हुआ। वीडियो बूथ संख्या-14 और 15 से है।

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा – लोग परिवर्तन के लिए कर रहे वोट

हरिद्वार: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, “लोग परिवर्तन के लिए वोट कर रहे हैं। यहां विपक्ष को लाभ मिल रहा है, कांग्रेस को पांचों सीटों पर अच्छा लाभ मिलेगा और पांचों सीटें कांग्रेस जीतेगी।”

पुडुचेरी में वोटिंग खत्म, EVM मशीनों को किया गया सील

पुडुचेरी में पहले चरण का लोकसभा मतदान संपन्न हुआ। मतदान अधिकारी अनबुचसेलावन ने बताया, “यहां मतदान संपन्न हो गया है, अब हम EVM मशीनों को सील कर रहे हैं।”

अंडमान और निकोबार में पहले चरण का मतदान खत्म

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पहले चरण का लोकसभा मतदान संपन्न हुआ। पीठासीन अधिकारी श्रीनिवासन ने बताया, “शांतिपूर्ण तरह से मतदान संपन्न हो गया है। यहां सुरक्षा की भी अच्छी व्यवस्था थी, मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ…”

तमिलनाडु: मदुरै में पहले चरण का मतदान खत्म

तमिलनाडु: मदुरै में पहले चरण का लोकसभा मतदान संपन्न हुआ, जिसके बाद EVM मशीनों को सील किया गया।

पश्चिम बंगाल: कूच बिहार में पहले चरण का मतदान खत्म

पश्चिम बंगाल: कूच बिहार में पहले चरण में लोकसभा के लिए मतदान संपन्न हुआ। वीडियो बूथ संख्या 214 से है।

पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक 77.57% हुआ मतदान

पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक 77.57% मतदान हुआ, जो आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान करने वाले राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे अधिक है।

असम में पहले चरण का मतदान खत्म, EVM मशीनों को किया गया सील

जोरहाट: असम में लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण संपन्न होने के बाद EVM मशीनों को सील किया गया।

रामपुर में पहले चरण का मतदान खत्म

उत्तर प्रदेश: रामपुर में पहले चरण में लोकसभा मतदान संपन्न हुआ। वीडियो बूथ संख्या-3 और 4 से है।

शाम 5 बजे तक तमिलनाडु में 63.20% प्रतिशत मतदान

चेन्नई, तमिलनाडु: मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यब्रत साहू ने बताया, “”शाम 5 बजे तक हमारा मतदान प्रतिशत राज्य के लिए औसत 63.20% है। धर्मपुरी संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 67.52% और चेन्नई दक्षिण में सबसे कम 57.04% हुआ है।”

भाजपा उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक ने TMC पर लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल: केंद्रीय मंत्री व कूच बिहार से भाजपा उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक ने कहा, “मुझे खबर मिली कि 100 से ज्यादा बाइक पर आए TMC के बहुत सारे गुंडे व असामाजिक तत्वों ने यहां तोड़-फोड़ की है… उन्होंने महिलाओं व लोगों पर आक्रमण किया है…”

मणिपुर में खत्म हुआ मतदान

इंफाल: मणिपुर में लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण संपन्न होने के बाद ईवीएम मशीनों को सील किया जा रहा है।

तमिलनाडु में दोपहर 3 बजे तक 51.4% हुआ मतदान

चेन्नई, तमिलनाडु: मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यब्रत साहू ने बताया, “दोपहर 3 बजे तक पूरे राज्य में 51.4% मतदान हुआ है। धर्मपुरी में सबसे ज्यादा 57.8% मतदान हुआ है, उसके बाद नमक्कल और फिर कल्लकुर्ची है…चेन्नई की तीन सीटों पर सबसे कम वोटिंग हुई है। चेन्नई सेंट्रल 41.47%, चेन्नई साउथ 42.10% और चेन्नई नॉर्थ पर 44.84% मतदान हुआ है।”

नामची: सिक्किम के पूर्व सीएम और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता पवन चामलिंग ने अपना वोट डाला।

तमिलनाडु में दोपहर 3 बजे तक 51.41% वोटिंग

तमिलनाडु लोकसभा चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 51.41% और विलावनकोड विधानसभा उपचुनाव में 45.43% मतदान दर्ज किया गया।

डिंडीगुल (तमिलनाडु): लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में एक 102 वर्षीय महिला ने रेड्डीआर्चत्रम में अपना वोट डाला।

पूर्व बर्धमान, पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद दिलीप घोष ने कूच बिहार में चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर पूछे जाने पर कहा, “…कूच बिहार में लोगों को डराने की कोशिश हो रही है… लेकिन इसका कोई असर नहीं होगा, मतदान अच्छे से होगा…”

उत्तर प्रदेश में तीन बजे तक 47.44 फीसदी वोटिंग

बिजनौर सीट       –  45.70 फीसदी
कैराना सीट        –  48.92 प्रतिशत
मुरादाबाद सीट      –  46.28 प्रतिशत
मुजफ्फरनगर सीट  –  45.18 प्रतिशत
नगीना सीट        –  48.15 प्रतिशत
पीलीभीत सीट      –  49.06 प्रतिशत
रामपुर सीट        –  42.77 प्रतिशत
सहारनपुर सीट     –   53.31 फीसदी

त्रिपुरा: पहले चरण में दोपहर 3 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान

त्रिपुरा में दोपहर 3 बजे तक 68.35% मतदान दर्ज किया गया, जो आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान करने वाले राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे अधिक है।

विपक्ष के EVM पर सवाल उठाए जाने पर जयंत चौधरी का पलटवार

बागपत, उत्तर प्रदेश: RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने विपक्ष द्वारा EVM पर सवाल उठाए जाने पर कहा, “वे चुनाव क्यों लड़ रहे हैं?… वे एक नकारात्मक रवैया अपना रहे हैं… उनका कोई एजेंडा नहीं है, दूसरी ओर NDA एक स्पष्ट विज़न के साथ काम कर रही है… पहले से यह कहना कि EVM खराब है, यह इनके हारने के बहाने हैं…”

यूपी में 3 बजे तक 47.44/% प्रतिशत मतदान, सहारनपुर में सर्वाधिक मतदान

उत्तराखंड: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे की प्रेस कॉन्फ्रेंस

उत्तराखंड में 3 बजे तक 45.62% प्रतिशत मतदान हुआ

नैनीताल में 49.94
हरिद्वार 49.62
अल्मोड़ा 38.43
पौड़ी गढ़वाल 42.13
टिहरी गढ़वाल 44.05

2019 में 3 बजे तक 48.42% मतदान प्रतिशत था

चकराता, उत्तरकाशी, पौड़ी, पिथौरागढ़, चमोली में हुए बहिष्कार की संख्या हुई कम मतदाताओं से मतदान के लिए अपील की गई है।

पूर्व मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल): पश्चिम मेदिनीपुर में कथित पथराव की घटना पर भाजपा नेता और मेदिनीपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा, “राज्यपाल ने एकदम सही कहा है। आज चुनाव के 3 घंटे के अंदर 198 शिकायतें चुनाव आयोग को मिलती हैं और सबसे ज्यादा शिकायत पुलिस के खिलाफ मिलती हैं…पुलिस निष्क्रिय है। ऐसा नहीं चल सकता।”

ममता बनर्जी का बीजेपी-कांग्रेस पर निशाना

मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मैं सुन रही हूं कि कुछ लोग यहां कह रहे हैं कि हम INDIA गठबंधन हैं, हमें वोट दें। मैं उन्हें बता दूं कि INDIA गठबंधन दिल्ली में है यहां नहीं, यहां कांग्रेस, CPM INDIA गठबंधन न करें। TMC के खिलाफ एक भी वोट कांग्रेस को देना मतलब भाजपा को दो वोट देना। यहां और किसी पार्टी को वोट देना मतलब भाजपा को और शक्तिशाली करना है…”

त्नागिरी, महाराष्ट्र: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, “…मुझे विश्वास है कि महाराष्ट्र की ज्यादातर सीटें महायुति जीतने वाली है… यहां महायुति को 40 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।”

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, “अगस्त 2019 के बाद यह पहली बार है जब यहां लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। तब भाजपा ने कश्मीर की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, अब गृह मंत्री कह रहे हैं कि पहले लोगों का दिल जीतेंगे फिर चुनाव लड़ेंगे… इसका मतलब है कि वे दिल नहीं जीत पाए…”

दोपहर 1 बजे तक कहां कितनी वोटिंग?

21 राज्यों में मिलाकर दोपहर 1 बजे तक एवरेज 36.96% मतदान हो चुका है

1. त्रिपुरा-53.04%
2. पश्चिम बंगाल-50.96%
3. मेघालय-48.91%
4. मणिपुर-45.68%
5. असम-45.12%
6. पुडुचेरी-44.95%
7. मध्य प्रदेश-44.18%
8. जम्मू-कश्मीर-43.11%
9. छत्तीसगढ़-42.57%
10. तमिलनाडु-39.43%
11. नगालैंड-38.83%
12. उत्तराखंड-37.33%
13. उत्तर प्रदेश-36.96%
14. सिक्किम-36.82%
15. मिजोरम-36.67%
16. अंडमान-35.70%
17. अरुणाचल प्रदेश-34.99%
18. राजस्थान-33.73%
19. बिहार-32.41%
20. महाराष्ट्र-32.36%
21. लक्षद्वीप-29.91%

त्रिपुरा: टिपरा मोथा के चीफ प्रद्योत देबबर्मा को नोटिस, चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

त्रिपुरा में टिपरा मोथा पार्टी के मुखिया प्रद्योत देबबर्मा को त्रिपुरा के सीईओ ने नोटिस भेजा है। प्रद्योत देबबर्मा पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है। गुरुवार को चुनाव प्रचार की समय सीमा खत्म होने के बाद प्रद्योत देबबर्मा ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर एक समुदाय विशेष से पार्टी विशेष को वोट करने की अपील की। त्रिपुरा सीईओ ने इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए नोटिस जारी किया है। 

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने घर से किया मतदान

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पुणे में अपने घर से मतदान किया। 90 वर्षीय प्रतिभा पाटिल बीते कई दिनों से बीमार हैं। इस वजह से उन्होंने घर से ही वोट करने की सुविधा का लाभ उठाते हुए मतदान किया। 

राजस्थान में दोपहर 1 बजे तक के मतदान का रिकॉर्ड

राजस्थान में दोपहर एक बजे तक 33.73 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, श्रीगंगानगर में सबसे अधिक 40.72 और सबसे कम करौली- धौलपुर लोकसभा सीट में 28.32 प्रतिशत वोट दोपहर एक बजे तक पड़ा।

मणिपुर: इंफाल में 5 थोंगजू, 31 खोंगमान जोन में कुछ महिलाओं द्वारा अनियमितता का आरोप लगाने और हंगामा करने के बाद मतदान रोक दिया गया। मतदान अधिकारी ने मतदान केंद्र बंद कर दिया: इंफाल पूर्वी डीसी

सीकर: राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपना वोट डाला।

उत्तर प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत

सहारनपुर 42.32
कैराना 37.92
मुजफ्फर नगर 34.51
बिजनौर 36.08
नगीना 38.28
मुरादाबाद 35.25
रामपुर 32.86
पीलीभीत 38.51
कुल वोटिंग प्रतिशत 36.96

तमिलनाडु: शिवगंगा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कार्ति चिदंबरम ने कहा – मैं युवाओं से मैं अपील करूंगा कि वोट करें। दुनिया के बहुत सारे देश ऐसे हैं जहां लोगों को वोट का अधिकार नहीं है। वोट का अधिकार बहुत पावन है, सभी वोट करें। हम तमिलनाडु में चुनाव नतीजों को लेकर बहुत आश्वस्त हैं।

राजस्थान: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जयपुर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया।

तमिलनाडु: शिवगंगा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कार्ति चिदंबरम ने वोट डाला।

छतरपुर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “पूरे देश में पहले चरण का चुनाव चल रहा है। लोकसभा के महायज्ञ में सभी मतदाता अपने-अपने तरीके से आहुति दे रहे हैं। मैं इस बात के लिए आनंदित हूं कि लगभग 1 करोड़ 9 लाख से ज्याजा मतदाता हमारे अपने प्रदेश में 6 सीटों पर मतदान कर रहे हैं…मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे कार्यकर्ता अपने मतदान केंद्र पर एक-एक वोट डला कर भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताएंगे।”

पोर्ट ब्लेयर: अंडमान और निकोबार द्वीप के मुख्य सचिव केशव चंद्रा ने आज #LokSabhaElections2024 के लिए अपना वोट डाला।

नवविवाहित दुल्हन ने शादी के जोड़े में डाला वोट

मध्य प्रदेश: बालाघाट मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय धीमर टोला में नवविवाहित दुल्हन ने शादी के जोड़े में वोट डाला।

ये भी पढ़ें: West Bengal: केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक का TMC पर बड़ा आरोप, बोले- ‘लोग बूथ तक ना जा पाएं…’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Recent Posts

Advertisement

Bihar: 4 जून के बाद फिर चाचा पलटी मारेंगे- तेजस्वी यादव

Tejashwi in yogipur: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नालंदा पहुंचे। जहां …

May 30, 2024

Bihar: ‘जब हम छपरा सीट जीत चुके हैं तो बक्सर भी जीतेंगे’

Election campaign: कैमूर जिले की बक्सर लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़ में एनडीए प्रत्याशी मिथलेश तिवारी…

May 30, 2024

‘यूपी में अब माफिया नहीं महोत्सव’, हमारी सरकार यहां भी बनवाइए, 48 घंटे में माफिया की कमर तोड़ दी जाएगी- सीएम योगी

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब के आनंदपुर साहिब…

May 30, 2024

Ayodhya: किरण बेदी ने रामलला के किए दर्शन,कहा – “ये मेरा सौभाग्य है”

Ayodhya: पांडिचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी अपनी मां की बरसी के मौके पर रामलला के…

May 30, 2024

Sunny Deol : ग़दर 2 एक्टर सनी देओल के गले पडी बड़ी मुसीबत, धोखाधड़ी  और जालसाज़ी के मामले में फंसे एक्टर

Sunny Deol : ग़दर 2 एक्टर सनी देओल के ऊपर प्रोडूसर सौरव गुप्ता ने धोखाधड़ी…

May 30, 2024

Floods in Manipur: मणिपुर में बाढ़ से भारी तबाही, 3 लोगों की हुई मौत

Floods in Manipur: मणिपुर की इंफाल घाटी में भारी बारिश ने तबाही मचाई है, घाटी…

May 30, 2024

This website uses cookies.