Advertisement
बड़ी ख़बर

landslide Mandi: भूस्खलन से चंडीगढ़-मनाली हाईवे 8 घंटे रहा बाधित, आवाजाही शुरू

Share
Advertisement

नई दिल्ली। मूसलाधार बारिश से शनिवार सुबह चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे हिमाचल प्रदेश के मंडी से पंडोह के बीच करीब आठ घंटे तक बंद रहा। तीन जगह पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने के कारण सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक हाईवे बाधित रहा। इसके अलावा 12 अन्य मार्गों पर भी पहिए थमे रहे। द्रंग की ग्राम पंचायत शकरयार के वलवांद बुंगा गांव में दो गोशालाएं भूस्खलन की चपेट में आ गईं। इससे 26 मवेशियों (छह गाय, 20 बकरियां) की दबकर मौत हो गई। कटौला में पंचायत घर का डंगा भी गिर गया है। पंचायत उपप्रधान शिव चंद ने कहा कि सुबह तेज बारिश के कारण डंगा धंस गया है।

Advertisement

करीब आधा दर्जन ट्रांसफार्मर भी बंद पड़े हैं। इससे बिजली आपूर्ति बुरी तरी से प्रभावित है।कुल्लू-मनाली एनएच बंद रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। जिला प्रशासन ने चंडीगढ़ से कुल्लू-मनाली की तरफ जाने वाले छोटे वाहनों को वाया कटौला भेजा। दूसरी तरफ कुल्लू-मनाली से आ रहे छोटे वाहनों को पंडोह से वाया गोहर-चैलचौक भेजा गया। बता दें कि यहां पर फोरलेन निर्माण के लिए पहाड़ियों की कटिंग की जा रही है।

इस कारण आए दिन मलबा गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ग्राम पंचायत शकरयार की प्रधान कौशल्या देवी ने बताया कि गोशालाएं ढहने से दोनों भाइयों को लाखों का नुकसान हुआ है। घटना में चमन लाल की दो गाय और 20 बकरियां तथा गायत्री दत्त की चार गाय मलबे में दब कर मर गईं। हलका पटवारी शिव राम ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी जाएगी। वहीं, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि करीब आठ घंटे बाद कुल्लू-मनाली एनएच को बहाल कर दिया गया है।

Recent Posts

Advertisement

दिल्ली के अलावा एक शहजादे बिहार में भी, दोनों के रिपोर्ट कार्ड भी सेम- पीएम मोदी

PM Modi in Dharbhanga: बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित…

May 4, 2024

Uttarakhand Forest Fire: CM धामी ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा- ‘डीएम भी मदद करें, मौके पर जाएं डीएफओ’

Uttarakhand Forest Fire: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार (3 मई) को नई दिल्ली स्थित…

May 4, 2024

Gujrat: प्रियंका ने पीएम मोदी को बताया शहंशाह, कहा…कैसे समझेंगे आपकी समस्याएं

Priyanka in Gujrat: गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक…

May 4, 2024

Badaun: भाजपा ने जनता को धोखा दिया है और उन्हें ठगने का काम किया है, बदायूं में बोले अखिलेश यादव

Badaun: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने सहसवान…

May 4, 2024

देश में औरंगजेब का जजिया कर जबरन लागू करना चाहती है कांग्रेस, मध्य प्रदेश में बोले CM योगी

CM Yogi In MP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत शनिवार…

May 4, 2024

Bihar:  लालू यादव का परिवार बिहार नहीं, वो सिर्फ उनका परिवार- रविशंकर प्रसाद

Ravi Shankar Prasad to Tejashwi: तेजस्वी यादव के हिंदू वाले बयान पर बिहार में राजनीति…

May 4, 2024

This website uses cookies.