Advertisement
बड़ी ख़बर

Jharkhand: दिल्ली से देवघर के लिए आज से हवाई सेवा शुरू, सांसद रुडी और कैप्टन आशुतोष होंगे विमान के कप्तान

Share
Advertisement

Jharkhand: शनिवार यानि आज से झारखंड के देवघर (Deoghar flight news) से दिल्ली के लिए सीधी विमान सेवा शुरू होगी। दिल्ली से देवघर और देवघर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा (delhi deoghar flight) शुरू होगी। इंडिगो की 180 सीटर फ्लाइट 6ई 6191 दिल्ली से 1 बजे उड़ान भरकर 1 घंटे 45 मिनट की यात्रा कर दोपहर 2.45 बजे देवघर पहुंचेगी। बिहार के सारण लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजीव प्रताप रूडी व कैप्टन आशुतोष शेखर विमान के पायलट होंगे। दिल्ली की पहली फ्लाइट को वाटर सैल्यूट देने की भी तैयारी है।

Advertisement

दिल्ली से देवघर के लिए आज से हवाई सेवा शुरू

भगवान शिव के पवित्र महीने श्रावण (Deoghar flight news) में पावन भूमि देवघर में शनिवार का दिन देवघर के लिए ऐतिहासिक होने वाला है। देवघर की भूमि पर नवनिर्मित हवाई पट्टी पर पूर्व केंद्रीय मंत्री गणमान्य यात्रियों के साथ विमान उड़ाते हुए नई दिल्ली से देवघर पहुंचेंगे। इस संदर्भ में सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री रुडी ने कहा कि सावन में बाबा की भूमि पर यह ऐसा सुखद संयोग बना है जो न केवल आमजन के विकास के दृष्टिकोण से बल्कि अध्यात्मिक सूचिता के लिए भी याद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि देवघर हवाई अड्डा के विकास से झारखंड के उत्तर-पूर्वी भाग और दक्षिण-पूर्वी बिहार के जिलों को विशेष लाभ होगा और भविष्य में देवघर हवाई अड्डा पूर्वी भारत के महत्वपूर्ण हवाई अड्डो में से एक होगा।

सांसद रुडी और कैप्टन आशुतोष होंगे विमान के कप्तान

इंडिगो की फ्लाईट संख्या 6E 6191 दिल्ली (Deoghar flight news) से 1 बजे उड़ान भरकर 1 घंटे 45 मिनट की यात्रा के बाद यह विमान 2.45 पर देवघर में उतरेगा। बिहार के सारण लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजीव प्रताप रुडी इस विमान के पायलट है। दरअसल बहु प्रतिभा संपन्न रुडी दुनिया में ऐसे इकलौते सांसद है जिनका नाम लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है जो सांसद होने के साथ व्यावसायिक लाइसेंसधारक पायलट भी है। देवघर एयरपोर्ट के इतिहास में भी उनका नाम दर्ज हो गया जो पहले पायलट होंगे जो इस एयरपोर्ट पर विमान लेकर आ रहे है। इसके अलावा पठन-पाठन में रुची रखने वाले रुडी महाविद्यालय में शिक्षक तो है ही साथ ही पटना हाईकोर्ट में रजिस्टर्ड अधिवक्ता भी है।

रुडी इकलौते ऐसे सांसद जिनका नाम लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज

बता दें कि हर वर्ष करोड़ों पर्यटक देवघर (Deoghar flight news) में आते हैं। देवघर में ही वैद्यनाथ धाम स्थित है जहाँ श्रावण महीने में हर दिन लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है जो सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर बाबा वैद्यनाथ के ज्योतिर्लिंग पर अर्पित करते है। इस कारण काफी अरसे से यहां एक हवाई अड्डे की मांग स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थी। सड़क और रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध होने के साथ ही इस शहर हवाई कनेक्टिविटी की भी आवश्यकता थी।

जानें पूर्व केंद्रीय मंत्री रुडी ने क्या बताया

इस संदर्भ में सारण सांसद सह विमान के कप्तान रुडी ने बताया कि वह राजनीतिक सक्रियता के साथ जनसेवा के अलावा प्रोफेशनल पायलट होने के कारण विमान सेवा उपलब्ध कराकर भी जनता की सेवा में लगा रहता हूँ। मुझे खुशी है कि बाबा वैद्यनाथ की भूमि पर व्यावसायिक उड़ान लेकर मुझे आने का मौका मिला। उन्होंने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस हवाई अड्डे के निर्माण के लिए उनका प्रयास उल्लेखनीय एवं अनुकरणीय है।

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन सकता है : रुढ़ी

विमानों की लैंडिंग के लिए सहायक उपकरणों की (delhi deoghar flight) जानकारी देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रुडी ने बताया कि विमानों की सटिक लैंडिंग के लिए सटीक दृष्टिकोण पथ संकेतक (PAPI – Precision approach path indicator) की व्यवस्था भी देवघर हवाई अड्डे पर की गई है। यह एक सटीक दृष्टिकोण पथ संकेतक होता है जो एक पायलट को हवाई अड्डे के लिए सही दृष्टिकोण प्राप्त करने और बनाए रखने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देवघर हवाई अड्डा पर रिफ्यूलिंग की व्यवस्था नहीं है जिस कारण विमान को पहले से ईंधन लेकर आना होगा।

देवघर हवाई अड्डा कॉल साइन नाम वेडो (VEDO) से जाना जायेगा

रूडी ने बताया कि पुरब दिशा में हवाई पट्टी (delhi deoghar flight) का उपयोग किया जा सकता है । उन्होंने बताया कि देवघर हवाई अड्डे पर दुनिया की अत्याधुनिक लैंडिंग की व्यवस्था की गई है। यहां विमान को RNP अप्रोच (Required navigation performance) के माध्यम से लैंडिंग कराया जायेगा। इस तकनीक से विमान के पायलटों को अधिक सटीकता और पूर्वानुमेयता के साथ चुनौतीपूर्ण हवाई क्षेत्रों को नेविगेट करने में मदद मिलेगी। हवा में 3600 फीट की उंचाई पर जब विमान होता है तो इस तकनीक की मदद से उसका मार्ग तय होता है। इसके बाद 2500 फीट की उंचाई पर आने पर विजुअल लैंडिंग की जायेगी जिसे व्यूआर अप्रोच भी कहा जाता है। देवघर हवाई अड्डा कॉल साइन नाम वेडो (VEDO) से जाना जायेगा।

Recent Posts

Advertisement

सपा और कांग्रेस भारत का इस्लामीकरण करना चाहते हैं, फर्रुखाबाद में गरजे CM योगी

Farrukhabad: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज के रामलीला ग्राउंड में…

May 4, 2024

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो यूपी सरकार से 7 साल और केंद्र सरकार से 10 साल का हिसाब लिया जाएगा, अखिलेश यादव का भाजपा पर वार

UP: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा तथा…

May 4, 2024

कन्नौज से न अखिलेश जीतेंगे न उनके दोस्त राहुल गांधी रायबरेली से जीतेंगे: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Badaun: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने आंवला लोकसभा…

May 4, 2024

यह चुनावी युद्ध राम मंदिर बनवाने वालों और निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाने वालों के बीच है- डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

Bhadohi: भदोही लोकसभा सीट पर छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे. जिसको लेकर…

May 4, 2024

Arvinder Singh Lovely: BJP में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका…

May 4, 2024

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं, फर्रुखाबाद में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…

May 4, 2024

This website uses cookies.