Advertisement
बड़ी ख़बर

कैसे अरब सागर बना रहा चक्रवाती तूफानों को और खतरनाक, समझें ‘बिपरजॉय’ कनेक्शन

Share
Advertisement

कच्छ तट पर एंट्री की तैयारी कर रहे बिपरजॉय हाल के दशकों में भारत को प्रभावित करने वाला लंबे समय तक बने रहने वाला चक्रवात है। इसकी बड़ी वजह अरब सागर पर चक्रवात के तौर पर 10 दिन बने रहना माना जा रहा है। अब कहा जा रहा है कि अरब सागर पर चक्रवाती तूफानों की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है और ये ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते और भी ज्यादा गंभीर होते जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की ताजा स्टडी के मुताबिक, चक्रवात लंबे समय तक अरब सागर में बने रहे, जिससे और भी ज्यादा गंभीर तूफानों का जोखिम बढ़ गया है।

Advertisement

स्टडी के अनुसार, बीते 4 दशकों में अरब सागर में चक्रवातों की अवधि में 80 प्रतिशत का इताफा हुआ है। वहीं, गंभीर चक्रवातों की अवधि 260 फीसदी तक बढ़ गई है। जानकार बताते हैं कि चक्रवातों की लंबी अवधि मछली पकड़ने पर भी असर डालती है, जिसके चलते मछुआरों की आजीविका पर भी असर पड़ता है। कहा जाता है कि चक्रवाती तूफान जितना ज्यादा समय तक समुद्र के ऊपर रहता है, उतनी ही ऊर्जा और नमी को जुटाने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। अब ऐसे में तूफान के और गंभीर होने और लैंडफॉल होने पर तबाही की आशंका में भी इजाफा होता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी के प्रमुख मृत्युंजय मोहापात्रा बताते हैं, फिलहाल तीव्रता के मामले में अति गंभीर है और हवाओं और एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन्स के चलते धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कच्छ जिले और पाकिस्तान के कराची तट के बीच 15 जून को पहुंचने की संभावना के मद्देनजर गुजरात सरकार राष्ट्रीय आपदा मोचन बल एवं राज्य आपदा मोचन बल के दलों को तटीय इलाकों में तैनात कर रही है तथा छह जिलों में आश्रम केंद्र स्थापित करेगी।

Recent Posts

Advertisement

Iran Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति की हुई मौत, PM मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख

Iran Helicopter Crash: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (Iran President Ebrahim Raisi) और विदेश मंत्री…

May 20, 2024

PM मोदी ने ओडिशा में किया रोड शो, पुरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार संबित पात्रा भी रहे मौजूद

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान…

May 20, 2024

Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर मतदान जारी, पढ़ें ताजा अपडेट

Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से…

May 20, 2024

पूर्वी दिल्ली में ‘‘आप’’ ने साइकिल रैली निकाल ‘जेल का जवाब वोट से’ देने की अपील की

AAP: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के ‘‘आप’’ प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने रविवार…

May 19, 2024

भाजपा के लिए चुनौती बनने पर ‘‘आप’’ को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री चला रहे ‘ऑपरेशन झाड़ू’- CM केजरीवाल

AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी दी…

May 19, 2024

लोकसभा चुनाव का पांचवां चरणः 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान

Fifth Phase Voting: कल यानि आगामी सोमवार को देश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण…

May 19, 2024

This website uses cookies.