गुंडा त्यागी को हाईकोर्ट की बेल के बाद आज नोएडा की लुकसर जेल से मिली रिहाई, जानकारों ने नोएडा पुलिस पर जताया शक  

Share

गालीबाज श्रीकांत त्यागी को कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। जानकारी के लिए बता दें कि त्यागी को गैंगस्टर एक्ट (Gangster Act) में जमानत देते हुए रिहा करने के आदेश दिए गए हैं। श्रीकांत स्टिस सुरेंद्र सिंह की सिंगल बेंच ने श्रीकांत त्यागी की जमानत मंजूर की है। सूत्रों के हवाले से खबर ये भी है कि आज गुंडा त्यागी को जिला कारागार लुकसर से रिहाई हो गई।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद श्रीकांत त्यागी के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है. श्रीकांत त्यागी को तीन मामलों में सेशन कोर्ट से पहले ही जमानत मिल चुकी है। श्रीकांत की अर्जी पर सोमवार को ही सुनवाई पूरी हुई थी। यूपी सरकार ने सुनवाई के दौरान हलफनामा दाखिल किया था।
यूपी सरकार की तरफ से कोर्ट में गुंडा त्यागी का आपराधिक इतिहास और गैंग चार्ट पेश कर दिया गया है। वहीं इस दौरान श्रीकांत त्यागी की तरफ से दलील दी गई कि उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। यह मुकदमा दुर्भावना से प्रेरित है। नोएडा की एक सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था और फिर उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया था। लेकिन कई जानकार ये भी कहते हैं कि नोएडा पुलिस कहीं न कहीं गुंडा त्यागी के ऊपर अपना हाथ बनाए रहती है।