Advertisement
बड़ी ख़बर

Govardhan Puja 2022: आज है गोवर्धन पूजा, बस इतनी देर का शुभ मुहूर्त!

Share
Advertisement

लक्ष्मी के आगमन का पर्व दीपावली से ठीक एक दिन बाद कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन गोवर्धन पूजा या अन्नकूट का पर्व मनाया जाता है। लेकिन इस बार 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण होने के कारण गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2022) 26 अक्टूबर, बुधवार को है यानी आज। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण, गोमाता और गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को 56 प्रकार का भोग लगाया जाता है।

Advertisement

गोवर्धन पूजा तिथि और शुभ मुहूर्त (Govardhan Puja 2022)

गोवर्धन पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाई जाती है। इसे  अन्नकूट भी कहते हैं। इस साल प्रतिपदा तिथि अक्टूबर 25, 2022 की रात 04:18 बजे शुरू हुई और 26 अक्टूबर की दोपहर 02:42 बजे तक रहेगी। इस दौरान गोवर्धन पूजा का सुबह मुहूर्त सुबह 06:29 बजे से 08:43 बजे तक करीब 2 घंटे 14 मिनट का है।

वहीं गोवर्धन पूजा 2022 दिन का चौघड़िया शुभ मुहूर्त – 
लाभ-उन्नति: सुबह 06:29 बजे से सुबह 07:53 बजे तक
अमृत-सर्वोत्तम: सुबह 07:53 बजे से सुबह 09:17 बजे तक
शुभ-उत्तम: सुबह 10:41 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक
चर-सामान्य: दोपहर 02:53 बजे से शाम 04:17 बजे तक
लाभ-उन्नति: शाम 04:17 बजे से शाम 05:41 बजे तक

गोवर्धन पूजन विधि

गोवर्धन पूजा के लिए सबसे पहले सुबह स्नान-ध्यान से निवृत हो जाएं। इसके बाद शुभ मुहूर्त में घर के आंगन में गोवर्धन का चित्र बनाएं। सबसे पहले गाय, बैल आदि पशुओं को स्नान कराकर फूल, माला, धूप, चंदन आदि से पूजा की जाती है। गायों को मिठाई खिलाकर आरती उतारी जाती है और प्रदक्षिणा की जाती है।

गोवर्धन पूजा में घर के आगंन में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाती है। इसके बाद शुभ मुहूर्त में जल, मौली, रोली, चावल, फूल, दही तथा तेल का दीपक जलाकर पूजा करने के बाद सात परिक्रमा करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति रखकर धूप दीप से आरती कर फूल अर्पित किए जाते हैं और फिर छप्पन या 108 प्रकार के व्यंजनों भोग लगाने की परंपरा है।

साथ ही दूध, घी, शक्कर, दही और शहद से बनाकर पंचामृत चढ़ाया जाता है। इसके बाद गोवर्धन महाराज की आरती की जाती है और जयकारे लगाए जाते हैं।

Recent Posts

Advertisement

मोदी सरकार ने यह साबित कर दिया कि भारत कमजोर नहीं- रक्षा मंत्री राजनाथ

Rajnath in Basti: उत्तरप्रदेश के बस्ती में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा…

May 18, 2024

किसानों का कल्याण ही मेरी प्राथमिकता- पीएम नरेंद्र मोदी

PM Modi in Haryana: शनिवार को पीएम मोदी ने अंबाला और सोनीपत में जनसभा को…

May 18, 2024

2024 का ये चुनाव भारत के युवाओं को नए अवसर बनाने के लिए- पीएम मोदी

PM Modi in Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को…

May 18, 2024

तीसरी बार मोदी सरकार बनने के छह महीने के भीतर POK हमारा होगा- सीएम योगी

CM Yogi in Palghar: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार…

May 18, 2024

हमारे लिए देश सर्वोपरि, हम राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर देंगे: सीएम योगी

CM Yogi in Maharashtra: कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास देश के विकास को लेकर…

May 18, 2024

UP: सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए उपलब्ध रहेंगी जरूरी सुविधाएं

Fifth Phase Voting: उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी…

May 18, 2024

This website uses cookies.