Advertisement

Gola Gokarannath By Election: गोला उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, जानें 11 बजे तक कितने फीसदी हुआ मतदान

Gola Gokarannath By Election
Share
Advertisement

Gola Gokarannath By Election: गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से जारी है। फिलहाल, यहां सुबह 11 बजे तक 23.56 फीसदी मतदान हो चुका है। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। भारत निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा व सपा के बीच है। 

Advertisement

गोला उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी

भाजपा (Gola Gokarannath By Election) ने अरविन्द गिरि के बेटे अमन गिरि व सपा ने पूर्व विधायक विनय तिवारी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस व बसपा ने यहां से अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए ट्वीट कर लिखा, गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लालाहपुर, मदनपुर, लक्ष्मणजती के पोलिंग स्टेशन पर भाजपा के लोगों ने कब्जा कर रखा है। सपा के वोटरों, बूथ प्रभारियों व एजेंटों को भगा दिया गया है।

भाजपा ने अरविन्द गिरि के बेटे अमन गिरि को मैदान में उतारा

वहीं आपको बता दें कि बीजेपी प्रत्याशी (Gola Gokarannath By Election) अमन गिरी और सपा प्रत्याशी विनय तिवारी ने गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उप चुनाव में मतदान से पहले एक ही मंदिर में पूजा अर्चना की। विनय तिवारी के साथ उनकी पत्नी मौजूद थीं। वोटिंग से पहले दोनों प्रत्याशियों ने एक साथ शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। सपा से सियासत शुरू करने वाले अरविंद गिरी 1996, 2002 और 2007 में सपा के टिकट पर विधायक बने थे, लेकिन 2017 और 2022 में भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की। मगर, इस बार उपचुनाव में भाजपा ने अरविंद गिरी के पुत्र अमन गिरी को प्रत्याशी बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें