Advertisement
बड़ी ख़बर

महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की धूम, बनाई गई करीब 250 KG कागज की Eco-Friendly मूर्ति

Share
Advertisement

महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। इस बार उत्सव के दौरान गणपति की इको फ्रेंडली मूर्तियां देखने को मिल रही हैं। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों पर बप्पा की ऐसी ही मूर्ति ला रहे हैं। इस तरीके की मूर्तियों का क्रेज इस बार बड़े गणपति मंडलों में भी देखने को मिल रहा है।

Advertisement

इस बार एलफिन्सटन के राजा की मूर्ति का काफी चर्चा हो रही है। इसे 200-250 किलो के कागज से बनाया गया है। 18 फीट ऊंची इस मूर्ति को बनाने में कुल 3 महीने का समय लगा है। बप्पा को कृष्ण अवतार में शेषनाग कालिया का मर्दन करते हुए दर्शाया गया है। नाग से बप्पा के मूर्ति की कुल ऊंचाई करीब 22 फीट है।

ये मूर्ति पूरी तरह से इको फ्रेंडली है और पूरे 11 दिनों तक मंडल में स्थापित रहेगी। इसका खास ख्याल रखने के लिए AC के जरिए सही तापमान भी यहां मेंटेन रखा जाता है। इस बड़ी मूर्ति के साथ गणपति की एक छोटी मूर्ति भी रखी गई है, जिसमें प्राण प्रतिष्ठा की गई है।

इस मंडल से जुड़े सुधीर सोनावणे ने बताया कि यह इको फ्रेंडली मूर्ति हर साल गिरगांव चौपाटी में विसर्जित की जाती है और कागज से बने होने की वजह से यह आसानी से पानी मे घुल जाती है। सुधीर ने बताया कि यह पेपर के गणपति का तीसरा साल है। कोविड के बाद से ही वो बप्पा की मूर्ति पेपर से बनवा रहे हैं।

सुधीर ने बताया कि वो इको फ्रेंडली मूर्ति के ज़रिए लोगों को पर्यावरण में पॉलीथिन और प्लास्टिक के चलते हो रहे नुकसान के प्रति जागरूक करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने कई सोशल संदेश भी लिखे हैं। वहीं इस मंडल के अध्यक्ष संकेत धुरी ने बताया कि बप्पा की मूर्ति के आकार और कॉन्सेप्ट पर उत्सव के 6 महीने पहले तैयारी शुरू हो जाती है। पिछले साल बप्पा को कागज में ही राम अवतार में दिखाया गया था।

ये भी पढ़ें: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग, G20 की सफलता, पढ़ें PM मोदी के भाषण की मुख्य बातें

Recent Posts

Advertisement

Bihar: चोटिल हुए तेजस्वी यादव, चुनाव प्रचार के दौरान कमर में लगी चोट

Tejashwi injured: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव चोटिल हो गए हैं. उन्हें रैली के दौरान लंगड़ाकर…

May 4, 2024

यूपी में रफ्तार का कहर, दो लोगों की मौत, कई घायल

Road Accident: उत्तरप्रदेश के सीतापुर, रायबरेली और बहराइच में तेज रफ्तार का कहर देखने को…

May 4, 2024

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

This website uses cookies.