Advertisement
बड़ी ख़बर

आधे घंटे से अधिक समय तक हवा में लटके रहे श्रद्धालु, प्रबंधन की सूझ-बूझ से टला त्रिकूट रोपवे जैसा बड़ा हादसा

Share
Advertisement

MP: मध्य प्रदेश के सतना जिले में देवघर जैसा बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दें आज शाम को मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर देवी यानी मां शारदा शक्तिपीठ की है। जहां उस वक्त श्रद्धालुओं की जान पर बन आई जब तेज आंधी की वजह से रोपवे की 7 ट्रॉलियां हवा में ही अटक गई। खबरों के अनुसार इन 7 ट्रॉलियों में करीब 25 से 30 श्रद्धालु इसके अंदर मौजूद थे। देश के पूर्वी राज्यों में अचानक बदलते मौसम के मिजाज के कारण ये बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दें सभी ट्रॉलियां हवा में करीब 30 से 40 मिनट तक फंसी रही। हालांकि इस घटना से हाल के दिनों में देवघर के त्रिकूट पर्वत पर हुए हादसे की याद ताजा हो गई।

Advertisement

हवा में अटकी श्रद्धालुओं की जिंदगी

सतना में आज देवघर के त्रिकूट जैसा एक बड़ा हादसा होने से बच गया। प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मैहर देवी के दर्शन पूजन करने गए श्रद्धालु अचानक बीच हवा में फंस गए। जहां एक तरफ श्रद्धालुओं ने रोपवे पर सवार होकर मां के दर्शन की इच्छा लिए बैठ गए थे। लेकिन बदलते मौसम के कारण तेज आंधी आ गई और ट्रॉलियों में सवार सभी श्रद्धालु हवा में ही झूलते रह गए। हालांकि इस घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द उन्हें नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए। बता दें दामोदर रोपवे प्रबंधन ने अपनी सूझ-बूझ के साथ सभी ट्रॉलियों को धीरे-धीरे नीचे पहुंचाया और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित उतारा गया।

देवघर में भी बीते महीने हुआ था रोपवे हादसा

देवघर के त्रिकूट में भी पिछले महीने एक बड़ा रोपवे हादसा हो गया था। जिसमें  NDRF और सेना के जवानों को रेस्क्यू के लिए लगाया गया था। त्रिकूट हादसे में 48 लोग हवा में करीब 24 घंटे से ज्यादा समय तक अटके रहे थे। देवघर के त्रिकूट रोपवे हादसा में दो ट्रॉलियां आपस में टकरा गई थी।

Share
Published by
Hindi Khabar Desk

Recent Posts

Advertisement

LSG vs RR: केएल राहुल और हुड्डा ने जड़ा अर्धशतक, लखनऊ ने 20 ओवर में बनाए 196 रन

LSG vs RR: पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 196…

April 27, 2024

South Goa: हमारा दृष्टिकोण तुष्टिकरण का नहीं, संतुष्टिकरण का- पीएम मोदी

PM Modi in South Goa:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नो साउथ गोवा में एक चुनावी रैली…

April 27, 2024

Skin Care Tips: रात में सोने से पहले लगाएं ये 4 चीज, शीशे जैसा चमकने लगेगा चेहरा

Skin Care Tips: वैसे तो आज के समय में हर कोई यह चाहता है कि…

April 27, 2024

आपका वोट महाराज के नाम जाएगा तो यह भगवान श्रीकृष्ण और मोदी के नाम जाएगा- CM मोहन यादव

CM Mohan Yadav: गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार के लिए पहुंचे…

April 27, 2024

Bihar: मीसा भारती और तेजस्वी यादव का पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर तंज, सम्राट के लिए बोला ये….

Tejashwi and Misa: बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और मीसा भारती ने पीएम मोदी…

April 27, 2024

Uttarakhand: CM धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश, वनाधिकारियों के अवकाश पर लगाई रोक

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वन प्रशिक्षण अकादमी सभागार में वनाग्नि को…

April 27, 2024

This website uses cookies.