राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में प्रदूषण का स्तर काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। बता दें दिल्ली की हवा बेहद ही खराब श्रेणी में पहुंच गई है। जिसके कारण दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आज सुबह दिल्ली एनसीआर घने धुंध की चादर में लिपटी हुई नजर आई। धुंध की परत इतनी मोटी थी कि आसपास के कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य के आसपास दर्ज कि गई थी। आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की मुख्य वजह हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में किसानों द्वारा जलाई जा रही पराली को माना जा रहा है।
बता दें दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह AQI 342 के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि पराली का धुआं हवा के साथ बहकर दिल्ली की वातावरण को दूषित कर रहा है। हालांकि दिल्ली से सटे आसपास के कई राज्यों की सरकार इस दिशा में लंबे समय से काम कर रही है। लेकिन अभी अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आ पाए हैं। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।
SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165…
Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा…
JP Nadda: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…
CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनावों…
CM Yogi: प्रो. रामगोपाल यादव को राम मंदिर कैसे अच्छा लगेगा, क्योंकि यह लोग आतंकियों…
Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा…
This website uses cookies.