Advertisement
बड़ी ख़बर

CWG 2022 Opening Ceremony: कॉमनवेल्थ गेम्स का रंगारंग आगाज, पीवी सिंधु और मनप्रीत ने लहराया तिरंगा

Share
Advertisement

इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स Commonwealth Games 2022  का आज (29 जुलाई) पहला दिन है। गुरुवार को बेहतरीन उद्घाटन समारोह के साथ ही इन खेलों का आगाज हो गया है। हर चार साल में इन खेलों का आयोजन किया जा रहा है लेकिन इस बार के खेल बाकियों से अलग है। इसमें भारत समेत 72 देश परेड में शामिल हुए। बता दें कि 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से लेकर आठ अगस्त तक होगा। इस बार भारत की तरफ से इस बार 215 खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। 

Advertisement

वहीं आज शुक्रवार से राष्ट्रमंडल खेलों में मुकाबलों की शुरुआत होने जा रही है। इसमें भारत का पहला मैच दोपहर एक बजे से शुरू होगा। लॉन बॉल में तानिया चौधरी का मुकाबला स्कॉटलैंड की डी होगन से होगा। पुरुषों के मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला होगा। राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार महिला क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। इसमें पहला मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा।

Commonwealth Games 2022: ओपनिंग सेरेमनी में भारत का जलवा

इस ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया। दो बार की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट पीवी सिंधु लगातार दूसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की ध्वजवाहक रहीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्‍ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “सभी देशवासियों की ओर से राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए मैं भारतीय दल को शुभकामनाएं देती हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित करेंगे। सभी देशवासी आपकी विजय की मंगल कामना करते हैं।

इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की ओर से 200 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पिछली बार 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने कुल 26 गोल्ड, 20 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।

यह भी पढ़ें: Common Wealth Games से बाहर हुए ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा, जानें वजह

Recent Posts

Advertisement

BJP ने बड़े उद्योगपतियों का कर्जा माफ कर दिया, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया- अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav: यूपी के बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव…

May 12, 2024

काशी दौरे का दूसरा दिन, CM योगी ने काल भैरव व काशी विश्वनाथ मंदिर में लिया आशीर्वाद

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चुनाव प्रचार के लिए निकलने से पहले…

May 12, 2024

Unnao: लोकसभा के चौथे चरण का मतदान कल, कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

Unnao: उन्नाव में लोकसभा के चौथे चरण के लिए सोमवार यानी 13 मई को मतदान…

May 12, 2024

TMC, कांग्रेस वालों, कम से कम पूर्वजों के त्याग, तपस्या और बलिदान…उसका तो अपमान मत करो, बंगाल में बोले PM मोदी

PM Modi: पश्चिम बंगाल के हुगली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते…

May 12, 2024

‘मुसीबत में गांधी परिवार रायबरेली आया, शहजादे सिर्फ वोट मांगने आए हैं’, रायबरेली में अमित शाह की हुंकार

Amit Shah In Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

May 12, 2024

HBSE 10th Result 2024: हरियाणा बोर्ड के 10वीं के नतीजे घोषित, 2 लाख से अधिक परीक्षार्थी हुए पास

HBSE 10th Result 2024: हरियाणा बोर्ड के कक्षा 10वीं के नतीजे रविवार 12 मई को…

May 12, 2024

This website uses cookies.