कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर हाथ जोड़ो पद यात्रा का शुभारंभ हुआ है। गणतंत्र दिवस पर यात्रा रायपुर के गांधी मैदान से शुरू हुई। कांग्रेस पर्यवेक्षक अरुण यादव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इस पद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग ने बताया कि ये यात्रा 2 महीनों में 1 लाख 80 हज़ार किलोमीटर पैदल चलकर पूरी की जाएगी। प्रदेश के 307 बूथ पर रोजाना 10 किलोमीटर यात्रा चलेगी। इस यात्रा में प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। पद यात्रा के दौरान वो घर-घर जाकर जनता से 4 सालों में पूरे किए गए वादे और सरकार द्वारा शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ को जन-जन तक पहुचांएगे। संचार विभाग अध्यक्ष सुशिल आनंद शुक्ला ने बताया कि हम मोदी सरकार के 8 सालों की बदहाली के साथ-साथ महंगाई, भ्रष्टाचार, बढ़ती बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था का जनता के सामने पर्दाफाश करेंगे।
आपको बता दें कि इस साल के अंत में यानी अब से 8 महीनों के बाद प्रदेश मे विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे लेकर भाजपा-कांग्रेस के साथ तमाम छोटे-छोटे दलों ने भी कमर कस ली है और तैयारियों मे जुट चुके है। कांग्रेस ने चुनावों को मद्देनज़र रखते हुए ये कदम उठाया है।
कांग्रेस पर्यवेक्षक अरुण यादव ने कहा कि हम इस यात्रा के दौरान घर-घर जाकर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यो को बताएंगे, आज पूरे देश मे भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की चर्चा हो रही है।
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। उसी प्रकार हम भी प्रदेश की 307 बूथों पर जाकर एकता का संदेश देंगे।
CSK vs SRH: चेन्नई के कप्तान रितुराज गायवाड ने धमाकेदार पारी खेली है। हालांकि वो…
Tulsi Face Packs: गर्मियों के मौसम में तेज धूप और प्रदूषण के कारण चेहरे की…
PM Modi: कर्नाटक के दावणगेरे में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Kasganj: यूपी के कासगंज में आज चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह…
Election 2024: सपा के गढ़ पहुंचे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह…
Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक के बल्लारी में जनसभा…
This website uses cookies.