Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बृहस्पतिवार को बादल फटने के बाद हुई भीषण बारिश में दस दुकानें और तीन गाड़ियां बह गईं। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि सुबह करीब साढ़े सात बजे आनी तहसील में देवती ग्राम पंचायत में हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। विभाग ने कहा कि देवती में खड़ी एक पुरानी बस और पंचायत इमारत के भी बह जाने का खतरा है। हालात का जायजा लेने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
इस बीच, विभाग ने कहा कि मंडी जिले में बृहस्पतिवार को सुबह भूस्खलन के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया। मंडी जिला आपात अभियान केंद्र ने कहा कि घटना पंडोह के करीब सात मील पर हुई, जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई। यातायात को कतौला की तरफ मोड़ा जा रहा है।
सोमवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भी बादल फटने की घटनाएं हुईं थी, जिसमें 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और कुछ मकानों को खाली कराना पड़ा। मृतक की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई। बताया गया कि भारी बारिश से डांड नाले में 2 कार, 2 पिकअप वाहन, 6 बाइकें बह गई।
रविवार की रात अचानक भारी बारिश हुई। खंडवा में शालेई खंडवा नाले पर बने PWD के पुल और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा। इस बीच, विभाग ने बताया कि पानी का प्रवाह बहुत ज्यादा होने के कारण पास के गुलेल गांव में 5 मकानों को खाली करा लिया गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक चंबा जिले के 32 सड़क मार्गों पर भूस्खलन हुआ था।
PM Modi in Dharbhanga: बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित…
Uttarakhand Forest Fire: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार (3 मई) को नई दिल्ली स्थित…
Priyanka in Gujrat: गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक…
Badaun: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने सहसवान…
CM Yogi In MP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत शनिवार…
Ravi Shankar Prasad to Tejashwi: तेजस्वी यादव के हिंदू वाले बयान पर बिहार में राजनीति…
This website uses cookies.