Advertisement
बड़ी ख़बर

क्रांति दिवस पर शहीदों को नमन करने आज मेरठ पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Share
Advertisement

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनावों के बाद पहली बार आज मेरठ दौरे (CM Yogi Come Meerut) पर जाएंगे। मेरठ पहुँच कर सीएम योगी के कई कार्यक्रम है, जिनको वो अपने अफसरों के साथ मिलकर पूर्ण करेंगे। योगी आदित्यनाथ आज शहीद दिवस पर शहीदों को नमन भी करंगे और साथ ही मेरठ में चल रहे विकास कार्यो का मुआयना भी करेंगे। सीएम आज शाम 4:30 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। गाजियाबाद के हिंडन से सीएम सीधे मेरठ आएंगे। मेरठ पुलिस लाइन में बन रहे ट्रांजिट हॉस्टल का निरीक्षण करेंगे।

Advertisement

मेरठ में चल रहे विकास कार्यो का मुआयना भी करेंगे CM

यहां से सीएम सीधे कमिश्नर आवास से (CM Yogi Come Meerut) सटे धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे। कमिश्नरी में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। मेरठ में रैपिड रेल के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण करेंगे। शाम 6 बज कर 40 मिनट पर शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को नमन करेंगे। उसके बाद सीएम राजकीय स्वतंत्रता संग्रहालय भी जायेंगे। विक्टोरिया पार्क मे भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रात्रि करीब पौने 9 बजे सीएम मेरठ से गाजियाबाद हिंडन के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। तो वहीं नौचंदी मेले का भी लोकार्पण आज सीएम द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

10 मई 1857 को मेरठ से हुई थी क्रांति की शुरुआत

आपको बता दें कि 10 मई 1857 को मेरठ से क्रांति की शुरुआत हुई। बाद में यही क्रांति कानपुर, बरेली, झांसी व अवध तक फैल गई। उस समय सैन्य विद्रोह के रूप में क्रांति की शुरुआत हुई, लेकिन वह ब्रिटिश हुकुमत के खिलाफ जन व्यापी विद्रोह के रूप में बदल गई। चर्बी लगे कारतूसों का विरोध करने पर 85 सैनिकों का कोर्ट मार्शल किया गया मेरठ के पांचली निवासी धन सिंह गुर्जर सदर बाजार थाने के कोतवाल थे। 24 अप्रैल को 85 सैनिकों की परेड़ हुई। 9 मई 1857 को सजा सुनाई और भेज दिया गया जेल। दस मई की शाम अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बगावत शुरू कर दी गई।

Read Also:- वाराणसी: ज्ञानवापी सर्वे मामले में आज आ सकता है बड़ा फैसला, अभी तक केवल 10% हुआ है परिसर में सर्वे का काम

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.