Advertisement
बड़ी ख़बर

Chhath Puja 2022: जानें डूबते व उगते सूर्य को कब दिया जाएगा अर्घ्य, जानें समय

Share
Advertisement

छठ पूजा (Chhath Puja 2022) की शुरुआत 28 अक्टूबर 2022 से हो रही है। जो पंचांग के अनुसार 31 अक्टूबर 2022 को समाप्त होगी। छठ के चार दिवसीय पूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोग व्रत रखते हैं। सभी व्रतों में ये व्रत सबसे कठिन माना गया है। इस पर्व में 36 घंटे निर्जला व्रत रख सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है 

Advertisement

हिंदू पंचांग के मुताबिक, कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि पर नहाय-खाय होता है, इसके बाद दूसरे दिन खरना और तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। 

28 अक्टूबर से छठ पूजा की शुरुआत- (Chhath Puja 2022)

नहाय खाय से छठ पूजा की शुरुआत होती है। इस दिन व्रती नदी या घर में स्नान करते हैं और इसके बाद छठ व्रती प्रसाद बनाना शुरू करते हैं। इस दिन सिर्फ एक ही बार खाना खाया जाता है। नहाय-खाय वाले दिन महिलाएं घर की साफ-सफाई करती हैं और इस दिन हर घर में लौकी या कद्दू की सब्जी बनती है। इस दौरान तैयार किए गए भोजन में सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है।

29 अक्टूबर को खरना-

छठ पर्व का दूसरा दिन खरना का होता है। इस साल खरना 29 अक्टूबर को होगा। इस दिन महिलाएं गुड़ की खीर का प्रसाद बनाती हैं और रात को ग्रहण करती हैं। इसे प्रसाद के रूप में भी बांटा जाता है। इसके बाद से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है।

छठ पूजा का पहला अर्घ्य-

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी पर शाम में व्रती अस्ताचलगामी सूर्यदेव को प्रथम अर्घ्य अर्पित करेंगे। अर्घ्य अर्पित करने से पूर्व व्रती जल में खड़े होकर आदिदेव भुवन भास्कर को नमन कर एवं परिवार, समाज की सुख-शांति के लिए मंगल कामना करेंगे। छठ पूजा के तीसरे दिन30 अक्टूबर सूर्यास्त के समय डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का विधान है। व्रती महिलाएं या पुरुष पानी में खड़े होकर अर्घ्य देते हैं। इस दिन सूर्यास्त का समय शाम 05 बजकर 37 मिनट है।

उषा अर्घ्य,छठ पूजा का चौथा दिन-

इस दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले ही नदी या तालाब के पानी में उतर जाती हैं और सूर्यदेव से प्रार्थना करती हैं। इसके बाद उगते सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद पूजा का समापन कर व्रत का पारण किया जाता है। 31 अक्टूबर के दिन उगते हुए सूरज की अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन सूर्योदय  6 बजकर 27 मिनट पर होगा।

Recent Posts

Advertisement

UP: हेल्थ सेक्टर में यूपी की एक और उपलब्धि, 80 लाख के पार पहुंचे एबीएचए बेस्ड ओपीडी रजिस्ट्रेशन

UP: हेल्थ सेक्टर में नई नए कीर्तिमान बना रहे उत्तर प्रदेश ने अब एक और…

April 27, 2024

Lok Sabha Election: सारण में रोहिणी आचार्य के खिलाफ चुनावी मैदान में लालू यादव

Saran news: सारण की लोकसभा सीट पहले ही हॉट सीट में शुमार है. इस सीट…

April 27, 2024

यूपी में अब आसान नहीं गोकशी, 10 साल तक जेल और 5 लाख तक जुर्माने का है प्राविधान

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) कांग्रेस के मैनिफेस्टो (Manifesto)…

April 27, 2024

Lok Sabha Election: BJP की एक और लिस्ट जारी, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से उज्जवल निकम को बनाया उम्मीदवार

Lok Sabha Election: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 15वीं लिस्ट जारी कर…

April 27, 2024

कांग्रेस व सपा का फिर से गठबंधन देश को धोखा देने के लिए हुआ है, औरैया में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath) ने कहा कि कांग्रेस (Congress), सपा,…

April 27, 2024

Char Dham Yatra 2024: जीएमवीएन की बंपर कमाई, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार धाम में खास व्यवस्था

Char Dham Yatra 2024: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू होने में अब चंद दिन बचे…

April 27, 2024

This website uses cookies.