4 जुलाई 2023 को लॉन्च किए गए भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। चंद्रयान-3 अब अपने अगले अहम पड़ाव यानी चंद्रमा की ओर बढ़ चुका है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने मंगलवार (1 अगस्त) तड़के बताया कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान ने पृथ्वी के चारों ओर अपनी परिक्रमा पूरी कर ली है और अब चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है।
इसरो की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक चंद्रयान-3 ने 1 अगस्त को ही पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा पूरी कर ली है। और अब भारतीय अंतरिक्ष यान चंद्रमा की यात्रा पर निकल चुका है। इसरो ने ट्वीट करते हुए बताया कि चंद्रयान-3 पृथ्वी के चारों ओर अपनी परिक्रमा पूरी करते हुए चंद्रमा की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है। ISTRAC में एक सफल पेरिगी-फायरिंग की गई, इसरो ने अंतरिक्ष यान को ट्रांसलूनर कक्षा में स्थापित कर दिया है।
इसरो ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि अंतरिक्ष यान जैसे से ही यह चंद्रमा पर पहुंचेगा, लूनर-ऑर्बिट इंसर्शन (एलओआई) की योजना 5 अगस्त, 2023 को बनाई गई है।
ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3: जानिए लॉन्च के 10 दिन बाद कहां पहुंचा चंद्रयान-3
AAP: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के ‘‘आप’’ प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने रविवार…
AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी दी…
Fifth Phase Voting: कल यानि आगामी सोमवार को देश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण…
CM Yogi in Prayagraj: गरीब की मौत पर समाजवादी पार्टी की संवेदनाएं मर जाती हैं…
Amit Shah in Bihar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के पश्चिम चंपारण पहुंचे.…
PM Modi in Medinipur: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को…
This website uses cookies.