Advertisement
बड़ी ख़बर

Bihar Politics: सोनिया गांधी से आज तेजस्वी यादव करेंगे मुलाकात, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Share
Advertisement

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद उप मुख्यमंत्री बने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) आज सोनिया गांधी से मिलेंगे। जानकारी के मुताबिक तेजस्वी की आज शाम 5 बजे से 5.30 बजे के बीच दिल्ली में 10 जनपथ पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात होगी। ये मुलाकात इस लिहाज से भी काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि बिहार में नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ अपना गठबंधन तोड़कर आरजेडी और कांग्रेस के अलावा अन्य दलों के सहयोग से सरकार बनाई है।

Advertisement

तेजस्वी यादव आज सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात

माना जा रहा है कि सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल में कांग्रेस के विधायकों को शामिल करने के मसले पर भी चर्चा हो सकती है। बता दें बिहार में बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने बुधवार को आठवीं बार सीएम पद की शपथ ली। वहीं, इस सरकार में तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया है।

तेजस्वी ने कहा कि दिल्ली में कई विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात भी होगी, जिन्होंने उन्हें डिप्टी सीएम बनने पर बधाई दी है। उनका राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। 

गौरतलब है कि नीतीश कुमार और तेजस्वी की महागठबंधन की सरकार बनने के बाद, अभी से मंत्री बनने के लिए होड़ शुरू हो गई है। मंत्री बनने के इच्छुक विधायक अपना दावा मजबूत करने के लिए तरह-तरह के उपाय करने में जुटे हैं। कांग्रेस के विधायकों में मंत्री पद पाने की रेस तेज हो गई है।

डिप्टी CM तेजस्वी यादव को मिली Z + सुरक्षा

तेजस्वी यादव के एक बार फिर से डिप्टी सीएम बनने पर उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डिप्टी CM तेजस्वी को जेड (+) श्रेणी (Z Plus Security) की सुरक्षा दी गई है। उन्‍हें बुलेट प्रूफ गाड़ी (Bullet Proof Vehicle) भी मिली है। इसके पहले उन्‍हें वाई (+) श्रेणी की सुरक्षा (Y Plus Security) मिली हुई थी।

Recent Posts

Advertisement

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

Unnao: सांड के हमले से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Unnao: उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव मे बिहार थाना क्षेत्र के बेहटा कुतुबपुर उसरावां गांव…

May 3, 2024

This website uses cookies.