Advertisement
बड़ी ख़बर

Bhagwant Mann Wedding: सीएम मान की शादी को कवरेज कर रहे पत्रकार हुए सम्मानित, मुख्यमंत्री ने कराया मुंह मीठा

Share
Advertisement

Bhagwant Mann Wedding: आज यानि गुरुवार के दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए है। वहीं इस पूरे शादी समारोह की कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों का मुख्यमंत्री ने मुंह मीठा करवा कर उनका सम्मान किया। सुबह से सीएम हाऊस के बाहर खड़े मीडिया कर्मियों के लिए डायरेक्टर कम्युनिकेशन नवनीत वाधवा को मिठाई बांटने के लिए भेजा गया। इस मौके पर सभी पत्रकारों ने मुंह मीठा कर सीएम को नवजीवन की बधाई दी।

Advertisement

दूल्हा बने पंजाब CM भगवंत मान

AAP नेता अरविंद केजरीवाल, राघव चड्ढा और अन्य आज चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann Wedding) के विवाह समारोह में शामिल हुए। शादी की रस्में चंडीगढ़ में उनके घर पर हुई। इस मौके पर सांसद राघव चड्ढा ने दूल्हा बने सीएम भगवंत मान के साथ फोटो शेयर की है। चड्ढा ने लिखा कि साडे वीरे दा ब्याह… सानू गोडे गोडे चा

सामने आई शादी की पहली तस्वीर

बताया जा रहा है कि भगवंत मान (Bhagwant Mann Wedding) की मां चाहती हैं कि वे अपना घर बसाएं। इसलिए उनकी मां और बहन ने खुद मान के लिए लड़की चुनी है। भगवंत मान ने डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ घर मे ही प्राइवट समारोह में शादी की है। इसमें सिर्फ परिवार वाले लोग ही शामिल हुए।

हरियाणा के पिहोवा की हैं पंजाब CM की दुल्हन

सीएम भगवंत मान की होने वाली पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली हैं। दोनों परिवारों में पहले से नजदीकियां हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह नत पिहोवा खंड के गांव मदनपुर के पूर्व सरपंच हैं। इस समय उनका परिवार मोहाली में रहता है जबकि गुरप्रीत कौर राजपुरा में रहती हैं। अपने परिवार में गुरप्रीत कौर की दो बहनें अमेरिका और आस्ट्रेलिया में बसी हैं। गुरप्रीत कौर के चाचा एडवोकेट गुरविंदर जीत सिंह नत ने पिछले महीने ही आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी।

Read Also:- Bhagwant Mann Wedding: शादी के बंधन में बंधें पंजाब CM भगवंत मान, सामने आई पहली तस्वीर

Recent Posts

Advertisement

सीएम केजरीवाल की जान को खतरा, खरोंच भी आई तो बीजेपी होगी जिम्मेदार- संजय सिंह, AAP

Threat to CM Kejriwal: ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की…

May 20, 2024

PM Modi In Odisha: ओडिशा में दहाड़े PM मोदी, बोले- ओडिशा में पहली बार डबल इंजन सरकार

PM Modi roared in Odisha: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की मतदान प्रक्रिया जारी है.…

May 20, 2024

Iran Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति की हुई मौत, PM मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख

Iran Helicopter Crash: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (Iran President Ebrahim Raisi) और विदेश मंत्री…

May 20, 2024

PM मोदी ने ओडिशा में किया रोड शो, पुरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार संबित पात्रा भी रहे मौजूद

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान…

May 20, 2024

Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर मतदान जारी, पढ़ें ताजा अपडेट

Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से…

May 20, 2024

This website uses cookies.