Advertisement
बड़ी ख़बर

महाराष्ट्र के नए CM पद के ऐलान के बाद एकनाथ शिंदे ने कही ये बड़ी बातें

Share
Advertisement

Maharashtra Breaking: महाराष्ट्र में चल रही सियासी संकट के बीच अब महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया है। जैसा कि ये क्यास लगाया जा रहा था कि महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को माना जा रहा था। लेकिन देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद राजभवन में संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। जिसमें देवेंद्र फडणवीस ने सभी को चौंकाते हुए एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री होने की घोषणा कर दी। ऐसे में मुख्यमंत्री पद के लिए नाम की घोषणा होने के बाद एकनाथ शिंदे की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: देवेंद्र फडणवीस नहीं एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए CM

एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?

बता दें महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बनने के फैसले पर उन्होंने कहा कि मैंने जो निर्णय लिया वो आप सबको पता है, किन परिस्थितियों में निर्णय लिया गया यह भी आपको पता है। इसके बाद उन्होंने कहा बाला साहेब के हिंदुत्व को आगे बढ़ाने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि हमने कई बार मुख्यमंत्री से अपने विधानसभा क्षेत्र के समस्याओं के बारे में बताया लेकिन उन्होंने कभी हमारी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसी के साथ उन्होंने देवेंद्र फडणवीस के बड़े दिल पर उनका शुक्रिया अदा किया है।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि मुझे किसी भी तरह के मंत्री पद का लालच नहीं है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को तहे दिल से शुक्रिया करता हूं। जिसके बाद उन्होंने कहा कि आज के समय में कोई मंत्री पद तक नहीं छोड़ता है वहीं देवेंद्र फडणवीस ने तो बड़ा दिल दिखाते हुए मुख्यमंत्री पद का त्याग किया है।

फडणवीस ने दिखाया बड़ा दिल

एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के साथ देवेंद्र फडणवीस के बारे में कहा कि संख्या बल के हिसाब से देवेंद्र फडणवीस हम से कहीं आगे हैं। और उनके पास अपने 106 विधायक हैं, लेकिन उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए बाला साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का काम मुझे सौंप दिया है। देवेंद्र फडणवीस जैसा इंसान मिलना मुश्किल है. बाला साहेब ठाकरे के एक शिव सैनिक को मौका दिया है।

यह भी पढ़ें: Devendra Fadnavis आज शाम 7 बजे महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे

Recent Posts

Advertisement

सपा और कांग्रेस भारत का इस्लामीकरण करना चाहते हैं, फर्रुखाबाद में गरजे CM योगी

Farrukhabad: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज के रामलीला ग्राउंड में…

May 4, 2024

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो यूपी सरकार से 7 साल और केंद्र सरकार से 10 साल का हिसाब लिया जाएगा, अखिलेश यादव का भाजपा पर वार

UP: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा तथा…

May 4, 2024

कन्नौज से न अखिलेश जीतेंगे न उनके दोस्त राहुल गांधी रायबरेली से जीतेंगे: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Badaun: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने आंवला लोकसभा…

May 4, 2024

यह चुनावी युद्ध राम मंदिर बनवाने वालों और निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाने वालों के बीच है- डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

Bhadohi: भदोही लोकसभा सीट पर छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे. जिसको लेकर…

May 4, 2024

Arvinder Singh Lovely: BJP में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका…

May 4, 2024

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं, फर्रुखाबाद में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…

May 4, 2024

This website uses cookies.