गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 10.9 फीसदी वोटिंग हुई पूरी

Share

गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 10.9 फीसदी वोटिंग पूरी की जा चुकी है सुबह 7 बजे से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान जारी लगातार जारी है। गोला विधानसभा उपचुनाव के लिए 441 बूथों पर वोट डाले जा रहे हैं। भाजपा विधायक अरविंद गिरी के निधन के बाद उप चुनाव हो रहा है। उनकी जगह अमन गिरी चुनाव लड़ रहें हैं।

ये मुकाबला भाजपा के अमन गिरी और सपा के विनय तिवारी के बीच हो रहा है। इसके मुताबिक उप निर्वाचन में 3.91 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2.06 लाख पुरुष, 1.85 लाख महिला और 25 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। मतदेय स्थलों पर जो मतदाता शाम 6 बजे रहेंगे, उनको मतदान का अधिकार होगा। इस सीट पर कुल सात उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।