Advertisement
ऑटो

गाड़ी का इंश्योरेंस लेते समय, भूलकर भी न करें ये गलती

Share
Advertisement

अपने पर्सनल व्हीकल के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदना हमेशा फायदेमंद होता है। नया व्हीकल खरीदते ही आपको उसका इंश्योरेंस करवाना चाहिए। वहीं इंश्योरेंस पुराना हो जाने पर उसे तुरंत रिन्यू कराना होता है।
इंश्योरेंस के लिए वर्तमान में कई कंपनियां मौजूद हैं। हालांकि, इन कंपनियों की इंश्योरेंस पॉलिसी पर शर्तें अलग हो सकती है। अगर आप अपने व्हीकल के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने या उसे रिन्यू कराना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Advertisement

पर्सनल व्हीकल के लिए इंश्योरेंस लेते समय आपको अपनी जरूरत की सभी चीजों की जांच कर लेनी चाहिए। ऐसा नहीं करने पर आपको इंश्योरेंस क्लेम करने में दिक्कत आ सकती है। यहां हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जो इंश्योरेंस पॉलिसी लेते समय आपके काम आ सकते हैं।

नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें

कई बार इंश्योरेंस क्लेम करते समय कंपनियां कुछ ऐसे पेंच उलझा देती है जिससे कस्टमर्स को उसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता है। ऐसे में इंश्योरेंस पॉलिसी लेते समय आपको उसमें अपने व्हीकल के लिए जरूरी सभी चीजों की जांच कर लेनी चाहिए। इंश्योरेंस पॉलिसी के नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। वहीं हर बार पॉलिसी को रिन्यू कराने से पहले मौजूदा इंश्योरेंस कंपनी के इंश्योरेंस कवर को बाकी से तुलना कर सकते हैं। इससे आपको कम पैसों में अच्छी पॉलिसी मिल सकती है।

अलग कंपनियों की पॉलिसी को तुलना करके देखें

अगर आप पहली बार पॉलिसी ले रहे हैं तो इंश्योरेंस कंपनी का चुनाव करने से पहले एक से ज्यादा कंपनियों से पॉलिसी कोटेशन ले सकते हैं। इंश्योरेंस पॉलिसी का चुनाव करने में मदद के लिए कई थर्ड पार्टी ऐप भी मौजूद हैं। इससे आप अलग-अलग कंपनियों की पॉलिसी को तुलना करके देख सकेंगे। कई बार आपके व्हीकल की वैल्यू और इंश्योरेंस के लिए प्रीमियम में अंतर देखने को मिल सकता है। इस तरह आप बेहतर पॉलिसी का चुनाव कर पाएंगे।

क्लेम सेटलमेंट रेश्यो देखना ना भूलें

इंश्योरेंस के लिए कंपनी फाइनल करने से पहले आपको उसका सीएसआर यानी क्लेम सेटलमेंट रेश्यो जरूर देखना चाहिए। यह वह रेश्यो होता है जो आपको बताता है कि उस कंपनी ने पिछले एक साल में कितने इंश्योरेंस क्लेम सेटल किए हैं। जो कंपनी एक साल में सबसे ज्यादा सीएसआर सेटल करती है उसका चुनाव करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इससे इंश्योरेंस क्लेम करने पर उसके अप्रूवल की संभावना काफी बढ़ जाएगी। इसके अलावा आपको पॉलिसी रिन्यू कराते समय हमेशा सही जानकारी देनी चाहिए। इससे आपको क्लेम के समय कोई दिक्कत नहीं आएगी।

Recent Posts

Advertisement

पूर्वी दिल्ली में ‘‘आप’’ ने साइकिल रैली निकाल ‘जेल का जवाब वोट से’ देने की अपील की

AAP: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के ‘‘आप’’ प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने रविवार…

May 19, 2024

भाजपा के लिए चुनौती बनने पर ‘‘आप’’ को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री चला रहे ‘ऑपरेशन झाड़ू’- CM केजरीवाल

AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी दी…

May 19, 2024

लोकसभा चुनाव का पांचवां चरणः 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान

Fifth Phase Voting: कल यानि आगामी सोमवार को देश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण…

May 19, 2024

माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए सपा को दे दीजिए अगले 25 वर्ष की स्वतंत्रता- सीएम योगी

CM Yogi in Prayagraj: गरीब की मौत पर समाजवादी पार्टी की संवेदनाएं मर जाती हैं…

May 19, 2024

बिहार में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह… हम POK लेकर रहेंगे

Amit Shah in Bihar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के पश्चिम चंपारण पहुंचे.…

May 19, 2024

टीएमसी को अवैध घुसपैठिए अपने लगते हैं और अन्य राज्यों के भारतीय बाहरी- पीएम मोदी

PM Modi in Medinipur: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को…

May 19, 2024

This website uses cookies.