Delhi NCRPunjabबड़ी ख़बरराजनीति

AAP देगी पंजाब को ईमानदार सरकार: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल

मोहाली, पंजाब: पंजाब में चल रही राजनीतिक उलटफेर को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मोहाली में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बरगाड़ी मामले के साजिशकर्ताओं के ख़िलाफ़ कार्रवाई करें। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि सभी किसानों के लोन माफ़ करेंगे चरणजीत सिंह चन्नी किसानों के लोन माफ़ करें। हम पंजाब में ऐसा मुख्यमंत्री देंगे की जिस पर आप सब को गर्व होगा।

AAP देगी पंजाब को ईमानदार सरकार: दिल्ली सीएम

आगे दिल्ली सीएम बोले कि मैं चरणजीत सिंह चन्नी से निवेदन करता हूं कि वे जितने दागी मंत्री, विधायक और अफ़सर है, उनको तुरंत हटाएं। इनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएं। जो वादे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किए थे उन वादों को चरणजीत सिंह चन्नी पूरा करें। अब AAP(आम आदमी पार्टी) ही पंजाब को एक स्थिर, अच्छी और ईमानदार सरकार दे सकती है। विधानसभा चुनाव में केवल 4 महीने रह गए हैं। 4 महीने बाद जब चुनाव होंगे तब AAP पंजाब में स्थिर और ईमानदार सरकार देगी।

https://twitter.com/AAPPunjab/status/1443149112082264066?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1443149112082264066%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Fquery%3Dhttps3A2F2Ftwitter.com2FAAPPunjab2Fstatus2F1443149112082264066widget%3DTweet

साथ ही उन्होनें कहा कि इस वक़्त पंजाब में राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। यहां सत्ता की गंदी लड़ाई चल रही है लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वे अपनी समस्याएं लेकर कहां जाएं। इन लोगों ने सरकार को तमाशा बना दिया है।

Related Articles

Back to top button