Advertisement

Ukraine पर परमाणु हमले का डर! Putin के दोस्त रमजान कादिरोव बोले ये सोचने का समय नहीं

Share
Advertisement

इसी साल 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला बोला था। उसके बाद से लेकर अभी तक दोनों देशों के बीच जंग जारी है। इस दौरान यूक्रेन को भारी तबाही का सामना करना पड़ा है। यूक्रेन के 4 शहरों को रूस ने अपने में मिला लिया है, लेकिन अब यूक्रेन पर रुस की पकड़ कमजोर पडती जा रही है। ऐसे में रूसी सेना की ओर से यूक्रेनी सीमा में परमाणु हमले का खतरा बना हुआ है।

Advertisement

पुतिन कई बार परमाणु हमले की भी धमकी दे चुके हैं। अगर ऐसा होता है तो दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है। इस बीच व्लादिमीर पुतिन के दोस्त रमजान कादिरोव (kadyrov wants nuclear Attack) ने मांग की है कि, यूक्रेन पर वो परमाणु हमला करे। कादिरोव (kadyrov wants nuclear Attack) ने कहा है कि, यूक्रेन पर रूस कम क्षमता वाले परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करे।

परमाणु हथियार इस्तेमाल करे रूस

चेचन रिपब्लिक के नेता रमजान कादिरोव ने कहा कि, मुझे नहीं पता कि सुप्रीम कमांडर-इन-चीफ को डिफेंस मिनिस्ट्री क्या रिपोर्ट करती है, लेकिन मेरी निजी राय है कि यह कड़े फैसले लेने का वक्त है। बॉर्डर से लगे इलाकों में मार्शल लॉ घोषित कर देना चाहिए और कम क्षमता वाले परमाणु हथियार इस्तेमाल किए जाने चाहिए। वेस्टर्न अमेरिकन कम्युनिटी को ध्यान में रखकर हर फैसला लेने की जरूरत नहीं है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने लाइमैन से रूसी सैनिकों के वापस हटने की घोषणा की लेकिन कहा कि अतिरिक्त संख्या में तैनात सैनिकों को और जगहों पर तैनात किया जाएगा। लाइमैन यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव से 160 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है। यूक्रेन की सेना ने जवाबी हमलों में रूस के कब्जे से विशाल क्षेत्र को छुड़ा लिया है। प्रमुख परिवहन केंद्र लाइमैन जमीनी संचार और रसद दोनों के हिसाब से रूस के लिए महत्वपूर्ण स्थल रहा था। अब रूस के हाथ से इसके निकल जाने से यूक्रेनी सैनिक लुहांस्क क्षेत्र में आगे तक बढ़ने की कोशिश कर सकते हैं, जो रूस की ओर से जनमत संग्रह के जरिए अपनी भूमि में मिलाए गए चार क्षेत्रों में से एक है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूस के जनमत संग्रह की काफी निंदा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *