Advertisement

6 महीने तक चलने वाले दुबई एक्सपो की शुरुआत आज, दुनिया के महान कलाकार करेंगे प्रदर्शन, एआर रहमान भी दे रहे संगीत

Share
Advertisement

दुबई। दुबई में दुनिया के सबसे बड़े आयोजन दुबई एक्सपो की शुरूआत आज यानि गुरूवार की शाम से हो जाएगी। दुनिया के महानतम कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों द्वारा इस कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। इस विशाल समारोह का प्रसारण यूएई के 430 स्थानों पर किया जाएगा। हालांकि शुभारंभ समारोह के कार्यक्रम को गोपनीय रखा जाएगा।

Advertisement

कई जगहों पर लगाई गई बड़ी-बड़ी स्क्रीन

कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एयरपोर्ट्स, शॉपिंग मॉल, होटल से लेकर अन्य तमाम जगहों पर बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं। दुबई की कई प्रमुख साइट्स पर शानदार आतिशबाजी का नजारा देखने को मिलेगा।

दुबई को करीब 1.3 लाख करोड़ के राजस्व की उम्मीद

इस समारोह के दौरान 192 देश आपस में व्यापारिक संबंध बनाते हुए वैश्विक अर्थव्यवस्था की नींव भी रखेंगे। इस एक्सपो से अकेले दुबई को करीब 1.3 लाख करोड़ के राजस्व के प्राप्त होने की उम्मीद है। इस एक्सपो को बेहतर बनाने में भारतीयों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है, जिसमें एआर रहमान भी शामिल हैं, रहमान ‘फिरदौस- महिला ऑर्केस्ट्रा’ के लिए एक्सपो को संगीत दे रहे हैं। इसके अलावा इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और श्रद्धा कपूर भी परफॉर्म करेंगी।

दुनिया को भारत में निवेश का आमंत्रण

दुबई में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन शुक्रवार को किया जाएगा। वेदांता के संस्थापक अनिल अग्रवाल कहते हैं कि हम दुनिया को संदेश देंगे कि भारत में निवेश के अपार अवसर हैं। अगले 25 वर्षों में भारत ग्लोबल इकोनॉमी का इंजन साबित होगा। उच्च मानव संसाधन हमारी ताकत है।

एक्सपो में छह महीने के दौरान 2.5 करोड़ मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसमें 1.7 करोड़ विदेशी होंगे।

ख़र्च

इस आयोजन के इंफ्रास्ट्रक्चर (रोड, ब्रिज, मेट्रो, होटल) पर लगभग 1.2 लाख करोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर में खर्च हुए हैं, जिसमें से 80% इंफ्रास्ट्रक्चर बाद में भी उपयोगी रहेगा। इसे ‘जिला 2020’ नाम दिया गया है।

रोजगार

इसके संचालन के लिए 40 हजार वर्कर्स साइट पर रहेंगे। इसके अलावा कहा जा रहा है कि लगभग 13 लाख प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार भी पैदा हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *