Advertisement

यूक्रेन को लेकर भारत के ‘संतुलित रुख’ के लिए आभारी- रूस के राजदूत

Getty

Image Courtesy: Getty Images

Share
Advertisement

यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर रूस के नए राजदूत Russian Ambassador के रूप में मनोनीत किए गए डेनिस अलीपोव ने कहा है कि यूक्रेन की स्थिति पर भारत का रूख निष्पक्ष आंकलन के आधार पर है। और ऐसा इसलिए बिल्कुल भी नहीं है कि भारत रूस के हथियारो पर निर्भर है।

Advertisement

उन्होंने कहा, रूस भारत का रणनीतिक सहयोगी है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की ओर से रूस को लेकर संतुलित रुख अपनाया गया है, उसके लिए वो भारत के आभारी हैं। साथ ही भारत इस संकट की गहराई को समझता है।

डेनिस अलीपोव ने कहा- हम खारकीव और पूर्वी यूक्रेन के अन्य इलाक़ों में फंसे भारतीयों की सुरक्षित निकासी के लिए भारतीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। हमे भारत की ओर से रूस के इलाक़ों से होकर भारतीयों को निकालने का अनुरोध मिला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ऐसा जल्द ही सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। डेनिस अलीपोव ने कहा कि यूक्रेन के संघर्ष वाले इलाक़े में फँसे भारतीयों के लिए कॉरिडोर बनाने और सुरक्षित निकासी के लिए गंभीरता से काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *