Advertisement

Delhi Weather: आज राजधानी में बरसेंगे बादल? IMD ने की ये भविष्यवाणी

Share
Advertisement

Delhi Weather Update: भारतीय मौसम विभाग यानी IMD ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस बना रहा। मिली जानकारी के अनुसार, ये औसत तापमान से चार डिग्री कम था। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आज दिल्ली में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है।

Advertisement

आईएमडी द्वारा दिए गए बयान के अनुसार, आसमान में बादल छाए रहने की आशंका है। वहीं, तेज हवाएं चलने की संभावना गताई गई है। गौरतलब है कि हवाओं की गति 30-40 किमी प्रति घंटे के बीच रह सकती है। इस बीच आपको बता दें कि ज्यादातर जगहों पर दोपहर या शाम को ऐसा मौसम रहेगा।

IMD ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली में ऐसे हालात बने रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

गुरुवार को हवा की गुणवत्ता अच्छी श्रेणी में रही और ओवरऑल एक्यूआई 96 रहा। रिपोर्ट्स की माने तो, सुबह 8.30 बजे ह्यूमिडिटी 59 फीसदी रही। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्लीवसियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अगर प्रदेश में बारिश हुई, तो इससे लोगों को गर्म हवाओं से राहत मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *