Advertisement
मौसम

Monsoon Updates: 4 जून को केरल में मानसून देगा दस्तक, मौसम विभाग का अनुमान

Share
Advertisement

Monsoon Updates: देश में इस वक्त भीषण गर्मी देखने को मिल रही है और इसके बाद जून से लेकर सितंबर तक मानसून का मौसम रहता है। इस साल औसत के 96 प्रतिशत तक बरसात होने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अल नीनो प्रभाव के बावजूद 2023 में मानसून सामान्य रहेगा। देश की अर्थव्यवस्था के लिहाज से यह बेहद अहम खबर है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, चार जून को मानसून केरल में दस्तक दे देगा। ये लगातार पांचवां साल है, जब भारत में मानसून सामान्य रहेगा। बता दें कि देश में जून से लेकर सितंबर तक मानसून का मौसम रहता है। इस साल औसत के 96 प्रतिशत तक बरसात होने की संभावना है।

अल नीनो का नहीं होगा प्रभाव

इससे पहले आशंका जताई जा रही थी कि आगामी दक्षिण पश्चिमी मानसून सीजन में बारिश औसत से कम होने की आशंका थी। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के विषम वितरण की बात भी कही गई थी। प्रशांत महासागर में अल नीनो प्रभाव के चलते औसत से कम बारिश की बात कही जा रही थी लेकिन अब मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि मानसून सामान्य रहेगा और अल नीनो का इस पर खास असर नहीं पड़ेगा।

अमेरिकी एजेंसी ने जताई थी आशंका

दरअसल अमेरिका के नेशनल ओसिनिक एंड एटमोस्फेरिक एडमिनस्ट्रेशन (NOAA) ने ये दावा किया था कि भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में अल नीनो इफेक्ट बनने की आशंका है। मई-जून-जुलाई में अल नीनो इफेक्ट के बनने की 80 प्रतिशत आशंका थी, जबकि जून जुलाई और अगस्त में 90 प्रतिशत आशंका जताई गई थी। जिसके चलते दक्षिण पश्चिम मानसून की शुरुआत में खलल पड़ने की आशंका थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि अल नीनो इफेक्ट के चलते जहां मानसून में बारिश कम होगी, वहीं बारिश में काफी असमानता देखने को मिलेगी। 

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: सीमा विवाद सुलझाने पहुंचे ओड़िसा और छत्तीसगढ़ के अधिकारी

Recent Posts

Advertisement

Hamirpur: जिला महिला अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

Hamirpur: यूपी के हमीरपुर जिले के दीवान शत्रुघ्न सिंह जिला महिला अस्पताल में जच्चा बच्चा…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: अमित शाह ने UP में गिनाई सरकार की उपलब्धि, कासगंज में जनसभा को किया सम्बोधित

Lok Sabha Election 2024: गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर…

April 28, 2024

ओडिशा में राहुल गांधी की हुंकार, बोले- ‘BJP-BJD की हो चुकी शादी…दोनों चुनिंदा लोगों के लिए चलाते हैं सरकार’

Rahul Gandhi: ओडिशा के केंद्रपाड़ा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक में PM मोदी ने भरी चुनावी हुंकार, कांग्रेस पर किए कड़े प्रहार

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बेलगावी में सार्वजनिक जनसभा को संबोधित…

April 28, 2024

Weather: दिल्‍ली में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई राज्‍यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानें देश के मौसम का हाल

Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बीते दिन 2.6 मिमी बारिश दर्ज की…

April 28, 2024

अनिल विज ने पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर को बताया शेर, कांग्रेस पर जमकर कसा तंज

Haryana Politics: हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार…

April 28, 2024

This website uses cookies.