बारिश के कारण कई राज्यों में लोगों को गर्मी से राहुत मिली है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी का सितम जारी है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट्स के मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। इसके कारण इससे सटे कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि ईरान और आसपास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनी हुई है।
तो वहीं, पाकिस्तान के ऊपर भी एक चक्रवात बना हुआ है। इसके 24 से 26 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत की तरफ बढ़ने की संभावना है। इस दौरान अरब सागर की नमी भी इस इलाकों में देखने को मिल सकती है। साथ ही बंगाल की खारी से पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए बारिश का पूर्वानुमान किया है। आईएमडी के ताजा अपडेट्स के मुताबिक, उत्तराखण्ड में 24 और 25 मई को बारिश के आसार हैं।
वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में आज बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कल बारिश के आसार हैं। इन इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 50-60 किमी प्रतिघंटे हो सकती है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तरखंड, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में आज तेज बारिश की संभावना है। बारिश के कारण उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री तक गिरावट होने के आसार हैं। पश्चिमी भारत में वर्तमान स्थिति बनी रहेगी।
Lok Sabha Election Third Phase Voting: देश भर में लोकसभा चुनावों का दौर जारी है।…
CM Yogi: देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है…
Muskmelon Benefits: मई महीने के शुरूआत होते ही गर्मी का सितम शुरू हो चुका है.…
Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीड में जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर…
Hamare Barah: जनसंख्या वृद्धि पर आधारित हिन्दी फिल्म बारह का चयन फ्रांस में आयोजित होने…
Lok Sabha Election 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार सुबह…
This website uses cookies.