Advertisement
वायरल

Memes 2023 Rewind: लप्पू सा तो सचिन है, बैंगन वाला लड़का; जाते-जाते देखिए 2023 के बेस्ट 10 मीम्स

Share
Advertisement

Memes 2023 Rewind: साल 2024 आने में गिनती के दिन बचे हैं। हर साल की तरह 2023 ने हंसाया भी और रुलाया भी। लेकिन, कहते हैं न कि अच्छी और मजेदार यादों के साथ अलविदा कहना अच्छा होता है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं साल 2023 के बेस्ट 10 मीम्स।आपके लिए हम लेकर आए हैं, साल 2023 के चुनिंदा और सबसे ज्यादा लोट-पोट कर देने वाले मीम्स, जिन्हें देखकर आप एक बार फिर पुरानी यादों में खो जाएंगे। इसमें सीमा हैदर की पड़ोसन का वो वीडियो भी है, जिममें वो सचिन मीणा को लप्पू कह रही हैं। बिहार का बैंगन बॉय है, जो देश के पीएम का नाम नितीश कुमार बता रहा है। मोए-मोए वाला वीडियो है, जिसने इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोरीं। बिग बॉस के विनर रहे एल्विश यादव के फैंस का उनके लिए तोहफे वाला वीडियो भी है। 

Advertisement

जस्ट लुकिंग लाइक ए वाओ

सोशल मीडिया पर अजीबो-गरीब गानों के लिए फेमस यशराज मुखाते का यह वीडियो आपको याद होगा। इसमें वो एक महिला के कपड़ों की दुकान में खरीददारी को वीडियो के जरिए अलग अंदाज में पेश कर रहे हैं।

बैंगन वाला लड़का

बिहार के एक छात्र आदित्य कुमार के इंटरव्यू ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। रिपोर्टर पहले इससे पूछता है कि फेवरेट विषय क्या है। जवाब मिलता है- बैंगन। इसके बाद देश के पीएम कौन है? जवाब मिलता है- नीतीश कुमार। वीडियो पर एक नजर डालिए।

नाम क्या बताया?

इस वीडियो को आपने जरूर देखा होगा। एक लड़का कैमरे के सामने बोलता है- मेरा नाम- भूपेंद्र जोगी। फिर सवाल पूछा जाता है कि आप कितने देशों की यात्रा कर चुके हो। जवाब सेम मिलता है- भूपेंद्र जोगी। एक नजर तो डालिए।

लप्पू सा तो सचिन है

इस वीडियो को निसंदेह आप भूले नहीं होंगे। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ गाजियाबाद के सचिन मीणा संग खुशी-खुशी रह रही है। सचिन और सीमा की प्रेम कहानी सिर्फ भारत पाक नजर से ही नहीं। लुक से भी काफी फेमस हुई। एक तरफ दुबला सा सचिन और दूसरी तरफ खूबसूरत सीमा हैदर। सचिन और सीमा की प्रेम कहानी पर अपनी बातों का तड़का उसकी पड़ोसन ने लगाया। जब कैमरे के सामने कहा- लप्पू सा तो सचिन है, क्या है उसमें।

जल्दी वहां से हटो

आपने सड़क पर अलग-अलग किस्म के हॉर्न सुने होंगे। लेकिन यह बिल्कुल अलग है। एक बार सुनकर आपकी भी तबीयत हरी हो जाएगी।

पोल्स आ गई पोल्स

‘पोल आ गई पोल्स’ । मतलब है- पुलिस आ गई। यहां पार्टी कर रहे कुछ लोग अचानक से पुलिस का हॉर्न सुनकर भागने लगते हैं। बाद में जो पता लगता है, वह देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

एल्विश भा आ आ आ आ

बिग बॉस विनर एल्विश यादव की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके फैन उन पर जान छिड़कते हैं।

कोई बलदेव को बचा लो

वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स बलदेव नाम के मजदूर को सब्बल आराम से चलाते हुए कह रहा है। वह फर्श पर सब्बल मारता है और बाद में खुद ही गिर जाता है।

बैठने का तरीका कैजुअल

सिविल सर्विस की तैयारी करने वालों के लिए विजेंद्र चौहान नया नाम नहीं है। अक्सर उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आते रहते हैं। एक बार एक छात्र को वह बैठने के तरीके के बारे में समझा रहे हैं। ट्रोलर्स ने इसे भी वायरल कर दिया। वीडियो को देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

लॉर्ड पुनीत

बिग बॉस 2023 में लॉर्ड पुनीत ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वह अपने अलग अंदाज के लिए काफी फेमस हुए थे। बाइक पर चिल्लाते हुए पुनीत कुमार का यह वीडियो आपका दिमाग हिला देगा।

ये भी पढ़ें-Driverless Cars in India: भारत में नहीं चल सकती ड्राइवरलेस कार! इन कारणों से नहीं मिली परमिशन

Recent Posts

Advertisement

आगरा में आया अनोखा मामला, पत्नी बोली… ‘रहूंगी बॉयफ्रेंड के साथ लेकिन हर महीने खर्च पति दे….’

News From Agra : यूपी के आगरा में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां…

July 1, 2024

MP : पिता पर तेरह बार चाकू से वार, सौतेली मां को भी किया घायल, जानिए पूरा मामला…

Crime in Indore: इंदौर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बेटे…

July 1, 2024

Lucknow: बाढ़ के समय जन-धन की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता, अलर्ट मोड में रहें सभी जिले: CM योगी

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सोमवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में शासन स्तर…

July 1, 2024

Rajya Sabha : प्रमोद तिवारी ने कहा, माइक बंद…सभापति ने लगाई फटकार, बोले – ‘आपको समझ नहीं आ रहा’

Rajya Sabha : राज्यसभा में सोमवार को हंगामा हुआ, जब कांग्रेस के सांसद प्रमोद तिवारी…

July 1, 2024

UP: आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लोगों को घरों के पास उपलब्ध होंगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटीज: CM योगी

UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाने में लगातार प्रयास कर…

July 1, 2024

This website uses cookies.