Advertisement

शतरंज ओलंपियाड का डांस वीडियो आनंद महिंद्रा ने किया ट्वीट, वीडियो देख लोग हुए हैरान

Share
Advertisement

देश के मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। इसी के साथ उनके द्वारा शेयर किए गए वीडियो को लोग काफी ज्यादा पसंद भी करते है। हालांकि कभी वे प्रेरणादायी ट्वीट करते हैं तो कभी हास्यरस से भरपूर मनोरंज वाले ट्वीट भी करते हैं। तो कभी वे किसी के प्रदर्शन की जमकर तारीफ करते हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही ट्वीट किया है। बता दें इस वक्त  चेन्नई में इस समय शतरंज ओलंपियाड चल रहा है। इस ओलंपियाड में राज्य के सभी जिलों से शतरंज को प्रोत्साहित करने के लिए अपने-अपने तरीकों पर प्रजेंटेशन देने के लिए कहा गया था। इसी में से एक पुदुक्कोट्टई जिले का वीडियो सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में बता दें शतरंज की बिसात में मोहरों के रूप में नृत्य के माध्यम से शतरंज की चाल समझाई जा रही है।

Advertisement

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया डांस वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर आनंद महिंद्रा ने के पोस्ट शेयर किया है। जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे है। बता दें इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया है। आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विट में लिखा है, शानदार, जैसा कि मुझे बताया गया है कि इस शानदार डांस का कोरियाग्राफ कलेक्टर शुश्री कविता रामू ने किया है। बता दें यह डांस शतरंज के इस खेल को हमारी कल्पना को जीवंत कर देता है।

इसके साथ ही इसकी प्रामाणिकता भी है क्योंकि शतरंज का आविष्कार भारत में हुआ है। इसी के साथ उन्होंने कहा की अद्भुत प्रदर्शन के कोरियोग्राफी में शास्त्रीय, लोक और मार्शल आर्ट तत्वों को जोड़ता है। जो विभिन्न शतरंज के खेल को जीवंत करता है। बता दें वीडियो में देंखे तो इसमें शतरंज पर मोहरों के बीच चाल और बाजी की हैरतअंगेज पेशगी होती है जो सब नृत्य के रूप में है। इसी के साथ पीछे से चल रहा संगीत इसे और अधिक जीवंत बना देते है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार बनाएगी परशुराम तीर्थ सर्किट, जानिए कितने जिलों से जोड़े जाएंगे यूपी के 5 तीर्थ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें