Advertisement

हनीमून पर पति ने रोमांस के बाद ली पत्नी की जान, जानें वजह

Share

डेली मेल को मिले चेन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, उनके शरीर पर कई गहरी चोटों के निशान थे। उनके सिर पर भी जोरदार अटैक के निशान मिले है।

हनीमून
Share
Advertisement

एक हैरान कर देने वाला मामाले के बारे में आपको बता रहे हैं। यहा एक पति अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने के लिए गया था। लेकिन वहां उसने रोमांस के बाद अपनी पत्नी की जान ले ली। रिपोर्ट के मुताबिक, मर्डर के बाद महिला का पति वहां से एक बोट में सवार होकर फरार हो गया था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

गौरतलब है कि 38 साल का ब्रैडली रॉबर्ट डॉसन 36 साल की पत्नी क्रिस्टे चेन डॉसन संग फिजी के एक आइलैंड पर हनीमून मनाने गया था। लेकिन वह एक लग्जरी होटल के बाथरूम में मृत पाई गईं। जिसके बाद वहां के कर्मी स्तब्ध रह गए।

डेली मेल को मिले चेन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, उनके शरीर पर कई गहरी चोटों के निशान थे। उनके सिर पर भी जोरदार अटैक के निशान मिले है। बता दें कि चेन ने 38 साल के ब्रैडली रॉबर्ट डॉसन से फरवरी में ही शादी की थी। कपल ने हनीमून के पहले दो दिन फिजी में गुजार लिए थे।

वहीं रॉबर्ट के वकील ने बताया कि उनके मुवक्किल हत्या के मामले में निर्दोष है। वह इस बात की पुष्टी नहीं कर सकते कि दुल्हन क्रिस्टे की मृत्यु कैसे हुई, लेकिन उनका शव एक होटल के कमरे में मिला। फिलहाल क्रिस्टे का पति रॉबर्ट एक एनजीओ में काम करता है। जिसको हत्या के आरोप लगने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

क्रिस्टे चेन पेशे से एक फार्मासिस्ट थीं। उनके पड़ोसियों ने बताया कि वो अपनी हनीमून ट्रिप के लिए बेहद उत्साहित थीं। लेकिन ये ट्रिप उनकी लास्ट ट्रिप साबित होगी ये कोई नहीं जानता था।

जांच अधिकारियों ने बताया घटना 9 जुलाई की है। तब प्रतिवादी ने फोरेंसिक जांच से इनकार कर दिया था। जिसपर कोर्ट से DNA सैंपल लेने का आदेश देने का अनुरोध किया गया है। रॉबर्ट के वकील ने कहा कि 27 जुलाई को कोर्ट में अगली सुनवाई होगी।

यह भी पढ़े: Viral News: विदाई में आखिर क्यों फूट-फूटकर रोने लगा दूल्हा? Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *