Advertisement

बेजुबान के प्रति  एक शख्स की दरियादिली ने जीता लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल

Share
Advertisement

विश्वभर में तमाम सोशल मीडिया यूजर्स आजकल हर तरह के किस्से कहानियां सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। और वो बहुत तेजी से वायरल भी हो जाती हैं। आजकल ठीक उसी तरह एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। एक शख्स ने वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि इंसानियत को उस शख्स ने आज भी जिंदा रखा है। इस वीडियो में एक शख्स मुर्गी के बच्चों को बचाने और उसकी मां से उसे मिलाने की चाह में जुटा हुआ है। हालांकि कहते हैं कुछ लोग बहुत ही जिद्दी होते हैं जो चाहते हैं उसे पूरा करके दिखाते हैं। ऐसे में बहुत से इंसानों की दरियादिली और मानवता को देखते हुए कुछ वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो जाती हैं और वो लोगों के दिलों को छू जाती हैं।

Advertisement

क्या है ऐसा खास इस वायरल वीडियो में

ऐसे ही कुछ लोग अपनी दरियादिली और इंसानियत के लिए बहुत ही अच्छे साबित होते हैं। इंसानों और अन्य प्राणियों के प्रति भी लोगों की संवेदनाएं, प्रेम हमेशा ही सोशल मीडिया पर तेजी से दिख जाती हैं और लोगों के दिलों पर राज भी करने लगती हैं। बता दे ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे है। बता दें इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मुर्गी के बच्चे एक छत पर फंसे होते है। नीचे खड़े शख्स ने मां को बच्चों के लिए तड़पता देख मुर्गी को उसके बच्चों से मिलाने की सोचता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि छत पर फंसे मुर्गी के बच्चे एक-एक कर नीचे खड़े शख्स के हाथों पर कुदते है और नीचे खड़ा शख्स उन्हें कैच करता जाता हैं। उसके बाद इस शख्स ने उन सभी बच्चों को उनकी मां के पास रख देता हैं। जिसके बाद वो सारे बच्चे अपनी मां के पीछे-पीछे चले जाते हैं। इस वीडियो से ये साफ पता चलता है कि अभी भी बेजुबानों के प्रति इंसानियत और उनकी दरियादिली जिंदा हैं। पूरा वीडियो देखने के बाद लोगों ने इस इंसान की खूब तारीफ भी किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें