Advertisement
Uncategorized

धनतेरस से पहले ही लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले, सोना-चांदी हो गया सस्ता, जानें ताजा दाम

Share
Advertisement

धनतेरस : देश में फेस्टिवल सीजन चल रहा है और अब दिवाली-धनतेरस भी आ गयी है. धनतेरस और दिवाली के मौके पर लोग सोना और चांदी भी खरीदते हैं। हालांकि अब धनतेरस से पहले ही लोगों के लिए खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, धनतेरस से पहले ही गोल्ड और चांदी के दाम में गिरावट आई है। ऐसे में लोग सस्ते दाम में गोल्ड और सिल्वर की खरीद कर सकते हैं। आइए जानते हैं अब धनतेरस से पहले क्या है सोने और चांदी के भाव…

Advertisement

धनतेरस : सोने के दाम में गिरावट

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के दाम में गिरावट आई और सोना 400 रुपये गिर गया। इसके साथ ही सोने के दाम 61 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से भी कम आ चुके हैं। अब इस गिरावट के साथ ही सोने के दाम 60,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गए हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। वहीं पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

धनतेरस : चांदी भी हुई सस्ती

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘गुरुवार को सोने में गिरावट जारी रही। विदेशी बाजारों में मंदी के कारोबार के बाद दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें 400 रुपये की गिरावट के साथ 60,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थीं.’’ इसके साथ ही चांदी के दाम में भी गिरावट आई है. चांदी की कीमत भी 300 रुपये टूटकर 73,300 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

इतनी रह गई कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत गिरावट के साथ 1,950 डॉलर प्रति औंस रह गई। जबकि चांदी भी नुकसान के साथ 22.45 डॉलर प्रति औंस रही.गांधी ने कहा कि व्यापारी अब अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल के भाषण से अधिक संकेतों की तलाश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Dhanteras: दिपावली से पहले क्यों मनाते हैं धनतेरस का पर्व, जानिए क्या है इसकी मान्यता

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha : ‘इस ऐतिहासिक विजय…’,लोकसभा स्पीकर ने सदन की तरफ से टीम इंडिया को दी बधाई

Lok Sabha : टीम इंडिया t20 विश्व कप चैंपियन बन गई है। ऐसे में देशभर…

July 1, 2024

Akhilesh Yadav Birthday: CM योगी ने अखिलेश यादव को दी बधाई, सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखि‍लेश यादव…

July 1, 2024

UP: 2500 सोलर मास्ट लाइटिंग सिस्टम से लैस होंगे प्रदेश के कई जिले

UP: उत्तर प्रदेश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार प्रदेश में सौर…

July 1, 2024

Parliament Session : ‘कांग्रेस ने चुनाव में भय…’, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Parliament Session : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस…

July 1, 2024

This website uses cookies.