Advertisement
Uncategorized

Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी होंगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल…

Share
Advertisement

Ayodhya: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का दिन अब नजदीक आ रहा है, अब केवल 9 दिन शेष रह गये है। प्राण प्रतिष्ठा ने लिए अतिथियों को न्योता भेजने का क्रम लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार 12 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण पत्र दिया गया। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख राम लाल ने राष्ट्रपति को निमंत्रण पत्र दिया।

Advertisement

Ayodhya: विनोद बंसल ने पोस्ट कर दी जानकारी

बता दें, निमंत्रण पत्र मिलने पर राष्ट्रपति ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वे शीघ्र ही अयोध्या जाकर दर्शन करेंगी। VHP के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने आज एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को आमंत्रित किया गया है। प्रतिनिधिमंडल से निमंत्रण प्राप्त करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू की एक तस्वीर भी उन्होंने पोस्ट की। वीएचपी नेता ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्राण प्रतिष्ठा का न्योता मिलने पर खुशी जताई है और कहा कि वह जल्द ही अयोध्या जाने का समय तय करेंगी।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को भी मिला निमंत्रण पत्र

राष्ट्रपति से पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को 11 जनवरी गुरुवार को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण पत्र भेजा गया था। आलोक कुमार और नृपेंद्र मिश्रा ने उन्हें समारोह में उपस्थित होने का निमंत्रण भेजा था। उपराष्ट्रपति ने प्राण प्रतिष्ठा का न्योता मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं निश्चित तौर पर तीन पीढ़ियों के साथ अयोध्या धाम आऊंगा और आपको यात्रा की तिथि जल्द ही बता दूंगा। इसके साथ ही ये भी कहा की इस निमंत्रण से मैं बहुत खुश हूँ।

ये भी पढ़ें- Ayodhya: अहमदाबाद से रवाना हुई राम मंदिर के लिए दान पेटी और रेलिंग, जानें ख़ासियत…

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Facebook- https://www.facebook.com/HindiKhabar


Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha Election 2024: आज यूपी के इन जिलों में दहाड़ेंगे PM मोदी, ओडिशा-झारखंड में अमित शाह भरेंगे चुनावी हुंकार

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 17 मई को यूपी और महाराष्ट्र में…

May 17, 2024

बोर्ड में टॉप करने वाली छात्रा की बीमारी से मौत, परिवार के लोगों ने किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा सलाम

Gujarat News: गुजरात के मोरबी की रहने वाली एक किशोरी को एक महीने पहले ब्रेन…

May 16, 2024

मीसा बोलीं… ‘अमित शाह के बिहार आने से इंडी गठबंधन को फायदा’, तेजस्वी के बयान पर सम्राट का जवाब…

Politics in Bihar: बिहार में राजनीतिक बयानबाजी जोरों पर है. पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर…

May 16, 2024

Noida: युवक को पूछताछ के लिए बुलाया था पुलिस चौकी… हुई ऐसी घटना कि पूरी चौकी हो गई सस्पेंड

Suicide in Noida: नोएडा के बिसरख थानाक्षेत्र की चिपियाना बुजुर्ग चौकी में एक युवक ने…

May 16, 2024

सुशील कुमार मोदी के आवास पर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना

CM Nitish pay tribute: बिहार के सीएम नीतीश कुमार बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे दिवंगत…

May 16, 2024

सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती, असल पहचान छुपाई, नौकरी दिलाने के नाम पर यौन शोषण

Sexual Exploitation: कानपुर में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है. आरोप है कि यहां…

May 16, 2024

This website uses cookies.