Yudh Nasheyan De Virudh Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

बाढ़ राहत और कानून-व्यवस्था पर सीएम भगवंत मान सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को पुलिस आयुक्तों (सीपी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) को राज्यभर में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री ने सीपी और एसएसपी के साथ एक वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए बाढ़ पीड़ितों के समय पर पुनर्वास को सुनिश्चित करने के लिए नागरिक प्रशासन के साथ उनके निकट समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने जोर देकर कहा कि राहत और मुआवजा केवल उन्हीं वास्तविक पीड़ितों को प्रदान किया जाना चाहिए, जिन्होंने बाढ़ के कारण वास्तविक नुकसान उठाया है. भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों से इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करने का आह्वान किया और कहा कि इस पुनीत कार्य के लिए नागरिक और पुलिस प्रशासन के बीच निर्बाध समन्वय अत्यंत आवश्यक है.

राहत में पारदर्शिता, अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति

सीएम भगवंत मान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों को आवश्यक समर्थन सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख विश्वास-निर्माण उपायों को लागू करने की भी वकालत की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत कार्यों को इस प्रकार सुव्यवस्थित किया जाए कि सहायता पीड़ितों तक आसानी से और बिना किसी परेशानी के पहुंच सके.

अपराध और आपराधिक तत्वों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति को दोहराते हुए, भगवंत सिंह मान ने सीपी और एसएसपी से राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों को तेज़ करने का आग्रह किया.

पुलिस की भूमिका को सराहा

इस बीच, मुख्यमंत्री ने बाढ़ संकट के दौरान पंजाब पुलिस की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनका अपार योगदान इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया जाएगा. उन्होंने “युद्ध नशेयां दे विरुद्ध” अभियान के तहत नशे के खिलाफ लड़ाई और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई में उनकी निरंतर कोशिशों की सराहना की. उन्होंने पुलिस बल की समृद्ध विरासत की प्रशंसा की और राज्य की शांति, प्रगति और समृद्धि की रक्षा करने की उनकी क्षमता पर विश्वास जताया.

इस अवसर पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, पुलिस महानिदेशक गौरव यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें : पंजाब की बाढ़ पर केंद्र पर बरसा पानी मंत्री गोयल का गुस्सा: 20,000 करोड़ का पैकेज चाहिए या ‘खानापूर्ति’ नहीं चलेगी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान और अमेरिका स्थित ड्रग सिंडिकेट्स से जुड़ी 15 किलो हेरोइन बरामद की, एक व्यक्ति गिरफ्तार
Chandigarh/Tarn Taran : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत नशे के पूरी तरह खात्मे के लिए शुरू किए गए ‘ युद्ध नशों  विरुद्ध ‘ मुहिम के तहत पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। तरनतारन पुलिस ने पाकिस्तान और अमेरिका स्थित ड्रग सिंडिकेट से जुड़े एक तस्कर को 15 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हर्षप्रीत सिंह निवासी रोडांवाला, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने हेरोइन के साथ-साथ आरोपी द्वारा नशा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे सफेद रंग के एक्टिवा स्कूटर (पी बी 02 सीजे 4165) को भी जब्त कर लिया है।

दो नशा तस्कर गिरफ्तार

यह सफलता तरनतारन पुलिस द्वारा एक दिन पहले ही 6 किलो हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार करने और तस्करी गैंग का पर्दाफाश करने के बाद मिली है।

नशा तस्करों का पाकिस्तान से जुड़ा है नेटवर्क

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह खेप अमेरिका स्थित तस्कर गुरनाम कालोवाल ने भेजी थी, जो पाकिस्तान स्थित नशा तस्कर पहलवान के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि यह गिरोह ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भारत में नशे की खेप भेज रहा था।

उन्होंने यह भी बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी हर्षप्रीत सिंह भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र से हेरोइन की खेप प्राप्त कर स्थानीय तस्करों तक पहुंचाने का काम कर रहा था। इसके अलावा, वह अपने अमेरिका स्थित हैंडलर के निर्देशों पर नशे के पैसे हवाला चैनलों के जरिए भेज रहा था।

एसएसपी ने दी जानकारी

डीजीपी ने कहा कि इस नेटवर्क का पूरी तरह पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है। इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए तरनतारन के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) अभिमन्यु राणा ने बताया कि आरोपी हर्षप्रीत सिंह की तस्करी गतिविधियों की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद एसपी इन्वेस्टिगेशन अजय राज, डीएसपी गोइंदवाल साहिब अतुल सोनी और डीएसपी स्पेशल क्राइम गुरिंदर पाल नागरा की अगुवाई में सीआईए की टीमों ने यह ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने आरोपी को रख सराय अमानत खां क्षेत्र से उस समय गिरफ्तार किया जब वह अपनी एक्टिवा स्कूटर पर किसी को नशे की खेप पहुंचाने जा रहा था।

जांच में जुटी पुलिस

एसएसपी ने बताया कि पुलिस अब सप्लायर, डीलर और खरीदारों के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए आगे की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी संभव है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 66, दिनांक 31 मार्च 2025, थाना सदर तरनतारन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी का संघ प्रेम, RSS को बताया ‘अक्षय वट’, 11 साल बाद पहुंचे RSS मुख्यालय

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप