Youth Focus Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

नशामुक्त पंजाब के लिए सरकार का बड़ा एक्शन प्लान, युवाओं और बुजुर्गों पर विशेष फोकस
Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा नशा-मुक्त, स्वस्थ और प्रगतिशील पंजाब के निर्माण के संकल्प को और सुदृढ़ करते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने पंजाब भवन, चंडीगढ़ में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. बैठक के दौरान नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन तथा नेशनल एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन्स के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए राज्य कार्य योजनाओं को अंतिम रूप देने संबंधी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया.

इस बैठक में गृह मामले, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुष, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, युवा सेवाएं एवं खेल, सूचना एवं जनसंपर्क, पंजाब कौशल विकास मिशन, जेल विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया.

नशामुक्त समाज के लिए समग्र दृष्टिकोण

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार नशे की समस्या से निपटने के लिए एक व्यापक, परिणाम-केंद्रित और बहु-विभागीय रणनीति पर कार्य कर रही है, उन्होंने कहा कि सरकार केवल नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि नशों की रोकथाम, जागरूकता, उपचार, पुनर्वास तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भी ठोस कदम उठा रही है.

जागरूकता अभियान को बढ़ावा

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन के तहत वर्ष 2026-27 के लिए 42.95 करोड़ रुपये की राज्य कार्य योजना प्रस्तावित की गई है, उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग नशों की रोकथाम, जागरूकता अभियानों, जीवन कौशल शिक्षा, परामर्श सेवाओं, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास कार्यक्रमों, क्षमता निर्माण गतिविधियों तथा समुदाय आधारित हस्तक्षेपों के लिए किया जाएगा.

युवाओं के लिए विशेष अभियान

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब के युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और सामुदायिक स्तर पर जागरूकता अभियानों को और मजबूत किया जाएगा. इसके साथ ही खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों और युवा सहभागिता को प्रोत्साहित कर युवाओं को सकारात्मक दिशा की ओर प्रेरित किया जाएगा, उन्होंने कहा कि शिक्षकों, काउंसलरों, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस अधिकारियों और अन्य फ्रंटलाइन कर्मियों के लिए विशेष क्षमता निर्माण कार्यक्रम चलाए जाएंगे ताकि वे नशों से संबंधित चुनौतियों की पहचान और समाधान में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकें.

रोजगार प्रशिक्षण को मिलेगा बढ़ावा

पुनर्वास संबंधी चर्चा करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि नशा प्रभावित व्यक्तियों के लिए परामर्श, उपचार, पुनर्वास तथा कौशल विकास एवं रोजगार संबंधी प्रशिक्षण के अवसरों का विस्तार किया जाएगा ताकि उनकी समाज में सम्मानजनक पुनर्वापसी सुनिश्चित की जा सके, उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों जैसे संवेदनशील वर्गों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

जागरूकता गतिविधियों पर फोकस

डॉ. बलजीत कौर ने नेशनल एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन्स के तहत प्रस्तावित कार्य योजना की भी समीक्षा की, उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक, सुरक्षित और स्वस्थ जीवन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, उन्होंने बताया कि बुजुर्गों के लिए कल्याणकारी सेवाओं, जागरूकता गतिविधियों तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को और मजबूत किया जाएगा.

जन आंदोलन खड़ा करने की तैयारी

बैठक के दौरान डॉ. बलजीत कौर ने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने बजट और कार्य योजनाओं संबंधी सुझाव शीघ्र भेजने के निर्देश दिए ताकि राज्य कार्य योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके.

उन्होंने कहा कि नशों के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है और पंजाब सरकार इस समस्या के उन्मूलन के लिए जन आंदोलन खड़ा करने हेतु दृढ़ संकल्पित है. डॉ. बलजीत कौर ने दोहराया कि पंजाब सरकार नशों के उन्मूलन, सामाजिक कल्याण व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा लोगों के लिए सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध पंजाब के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.

युवाओं के भविष्य को संवारने की पहल

उन्होंने कहा कि सरकार के इन प्रयासों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशों से दूर रखकर उन्हें विकास और प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ना है. इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव गुरकिरत किरपाल सिंह, आईएएस, निदेशक डॉ. शेना अग्रवाल, आईएएस, विशेष सचिव केशव हिंगोनियां, आईएएस तथा मिशन निदेशक, पंजाब स्किल डेवलपमेंट मिशन, श्रीमती अमृता सिंह, आईएएस, विशेष रूप से उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें – अंधविश्वास के चलते भीड़ का खूनी तांडव, पत्नी को ‘डायन’ बताने पर बचाने आए पति की हत्या

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप