Yamunotri Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

चारधाम यात्रा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार देवभूमि उत्तराखंड
Chardham Yatra 2025 : चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। उत्तराखंड की पवित्र धरती तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। केदारनाथ धाम के कपाट दो मई और बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुलेंगे। अभी तक 22 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

चारधाम यात्रा आज अक्षय तृतीया पर्व पर उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू हो रही है। दो मई को रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे और चार मई को चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा पूर्णता को प्राप्त कर लेगी।

यमुनोत्री व गंगोत्री धाम की फूलों से सजावट की गई

चारधाम यात्रा के लिए यमुनोत्री व गंगोत्री धाम को फूलों से सजाया गया है और पड़ावों पर खासी चहल-पहल है। इससे यात्रा मार्ग के होटल व अन्य व्यवसायियों के चेहरे खिले हुए हैं। उत्तरकाशी और बड़कोट से लेकर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम तक गंगा-यमुना की जय-जयकार गूंज रही है।

पांच हजार तीर्थ यात्रियों के मौजूद रहने की संभावना

कपाट खुलने के मौके पर यमुनोत्री में करीब सात हजार और गंगोत्री में करीब पांच हजार तीर्थ यात्रियों के मौजूद रहने की संभावना है। चारों धाम के लिए अब तक 22,11,109 तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं।

कपाट खुलने का मुहूर्त आज दोपहर 11:55 बजे। इससे पूर्व सुबह आठ बजे देवी यमुना की चल विग्रह उत्सव डोली अपने बड़े भाई शनिदेव की अगुआई में शीतकालीन गद्दीस्थल खरसाली से 10,804 फीट की ऊंचाई पर स्थित यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी।

गंगोत्री

कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त आज सुबह 10:30 बजे निर्धारित था। मां गंगा की चल विग्रह उत्सव डोली मंगलवार दोपहर 11:57 बजे ढोल-दमाऊ और 14 राजपूताना राइफल्स के पाइप बैंड की मधुर धुनों के बीच अपने शीतकालीन गद्दीस्थल मुखवा से रवाना हुई। डोली ने पहले भैरोंघाटी स्थित भैरव मंदिर में विश्राम किया और वहां से आज सुबह 10,300 फीट की ऊंचाई पर स्थित गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान किया।

केदारनाथ

कपाट खुलने की तारीख एवं मुहूर्त दो मई सुबह 7:00 बजे। बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली मंगलवार को विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से अपने दूसरे पड़ाव फाटा पहुंची। आज डोली मुख्य पड़ाव गौरीकुंड और एक मई की शाम समुद्रतल से 11,657 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम पहुंचेगी।

बदरीनाथ

कपाट खुलने की तारीख और मुहूर्त 4 मई सुबह 6:00 बजे। टिहरी के नरेंद्रनगर राजमहल से 22 अप्रैल को शुरू हुई तेल कलश यात्रा पांच दिन डिम्मर गांव स्थित लक्ष्मी-नारायण मंदिर में विश्राम के बाद आज दूसरे चरण में बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होगी। कपाट खुलने की पूर्व संध्या पर तीन मई की शाम कलश यात्रा 10,277 फीट की ऊंचाई पर स्थित बदरीनाथ धाम पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें : OnePlus 13s भारत में जल्द होगा लॉन्च, टीजर आया सामने, मिलेगा दमदार प्रोसेसर और कॉम्पैक्ट डिजाइन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

उत्तरकाशी में रात 10 से सुबह 4 बजे तक यातायात पर लगा प्रतिबंध, 24 लाख तीर्थ यात्रियों ने किए दर्शन
Chardham Yatra: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में रात 10 से सुबह 4 बजे तक वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. आने वाले मानसून सीजन में चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने यह निर्णय लिया है. एसपी अर्पण यदुवंशी ने जानकारी देते हुए कहा कि चारधाम यात्रा के सुरक्षित संचालन के लिए पूर्व में जारी विशेष कार्य योजना में थोड़ा संशोधन किया गया है. नई एसओपी के तहत रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा.

24 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने किए दर्शन

उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा अपने चरम पर है. चारों धामों में दर्शन करने के लिए तीर्थ यात्री भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड सरकार की ओर से तीर्थ यात्रियों को हर संभव बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयास किए गए हैं। तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस रखा गया है। इसके अलावा यात्रा मार्ग पर पेयजल की पर्याप्त सुविधा और यात्रियों के ठहरने और खाने-पीने को लेकर भी प्रबंध किए गए हैं।

सभी धामों में तीर्थ यात्रियों को दर्शन करने में किसी भी तरह की कोई सुविधा नहीं हो रही है। अब तक चारों धामों में 24 लाख 60 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं। मानसून सीजन के दौरान तीर्थ यात्रियों को हर संभव सुविधा मुहैया कराने और सभी समस्याओं से निपटने के लिए भी आपदा प्रबंधन विभाग और पर्यटन विभाग ने आपस में समन्वय बनाकर सभी जिलों को एसओपी भेजा है।

ये भी पढ़ें- Haryana: हरियाणा में एक व्यक्ति पर केंद्रित हो गई कांग्रेस पार्टी… वो नहीं चाहते कि आगे बढ़े : किरण चौधरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

22 अप्रैल से यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा शुरू
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। रजिस्ट्रेशन अभी जारी है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर योगेंद्र गंगवार के मुताबिक अब तक 12.47 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। बता दें कि बिना रजिस्ट्रेशन सरकार इस यात्रा की इजाजत नहीं देती है।

उत्तराखंड के गढ़वाल का सबसे पश्चिमी मंदिर यमुनोत्री है। यमुनोत्री यमुना नदी का उद्गम स्थल है। यह देवी यमुना मंदिर और जानकी चट्टी के पवित्र तापीय झरनों के लिए जाना जाता है। यमुना मंदिर का निर्माण टिहरी गढ़वाल के महाराजा प्रताप शाह ने करवाया था।

उत्तरकाशी में समुद्र तल से 3200 मीटर की ऊंचाई पर गंगोत्री है। यहां पवित्र नदी गंगा का मंदिर है। जहां लोग स्नान के बाद दर्शन करते हैं

भगवान शिव का मंदिर केदारनाथ में है। यह समुद्र तल से 3,584 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां मंदाकिनी नदी है। केदारनाथ धाम भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

Chardham Yatra की तैयारियां तेज, होंगे ये खास इंतजाम
उत्तराखंड में चारघाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में पिछले साल की तीर्थयात्रियों की रिकॉर्ड संख्या के मद्धेनजर इस बार यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार ने नए इंतजाम किए हैं। इस दौरान केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यवस्था पर भी खास ध्यान दिया गया है।

27 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

आपको बता दें कि इस साल अप्रैल के तीसरे सप्ताह से चारधाम यात्रा की शुरूआत हो जाएगी। 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गई है। जबकि केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि अभी तय होना बाकी है। गौरतलब है कि कोविड महामारी के चलते दो साल बाद हुई चारधाम यात्रा में बीते साल 45 लाख से भी अधिक तीर्थयात्रियों के आने का रिकॉर्ड बना था। ऐसे में कपाट खुलते ही केदारनाथ, बदरीनाथ धाम में क्षमता से अधिक यात्री दर्शन के लिए पहुंच गए। जिसके चलते अव्यवस्थाओं की पोल खुली थी। और इसी वजह से इस बार सरकार पहले से ही यात्रा की तैयारियों में जुट गई है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन भी होगा पंजीकरण

अगर आप भी चारधाम यात्रा पर आने की योजना बना रहे हैं, तो आपको इसका पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। जिसके बाद तीर्थयात्रियों का सत्यापन किया जाएगा। पंजीकरण की व्यवस्था आनलाइन के साथ आफलाइन भी रहेगी। चारोंधामों के कपाट खुलने की तिथि तय होने के साथ ही पर्यटन विभाग द्वारा यात्रा शुरू होने के एक महिने पहले पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिससे तीर्थयात्रियों को आसानी होगी।

लाइन प्रबंधन प्रणाली होगी लागू

इस यात्रा के दौरान धामों में दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों को घंटों तक लाइन में खड़ा होना पड़ता है, लेकिन इस बार तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए लाइन प्रबंधन प्रणाली को लागू किया जाएगा। जिसके बाद धाम में पहुंचते ही यात्रियों को दर्शन के लिए टोकन प्रदान किया जाएगा। और इसी टोकन से दर्शन के लिए समय तय होगा। जिससे तीर्थयात्री आसानी से दर्शन कर सकेंगे।

किराये में हो सकती है बढ़ोतरी

बताते चलें कि केदारनाथ के लिए सिरसी, फाटा और गुप्तकाशी से हेली सेवा के संचालन के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ हीं इसी महिने हेली सेवा के लिए एविएशन कंपनी का चयन भी किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले 2020 में हेली सेवा के लिए तीन साल का टेंडर किया था। इस दौरान हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ा, लेकिन अब आगामी तीन सालों के लिए हेली सेवा के लिए कंपनियों के साथ अनुबंध होगा। इसके अलावा इस बार किराये में भी बढ़ोतरी के कयास लगाए जा रहे हैं।