World Test Championship Table Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

WTC Points Table: टीम इंडिया बनी नंबर 1, ऐतिहासिक जीत से भारत को डबल फायदा
WTC Points Table: भारतीय टीम ने केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच 7 विकेट से जीतकर जहां इतिहास रचा है। वहीं टीम इंडिया को इस जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा साइकल में भी तगड़ा फायदा हुआ है। टीम इंडिया अब पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजीशन पर आ गई है। इससे पहले सेंचुरियन टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया टॉप 3 में भी नहीं थी। वहीं स्लो ओवर रेट के लिए भी दो पॉइंट्स कटे थे।

WTC Points Table: टेबल टॉपर बनी टीम इंडिया इंडिया

अब केपटाउन टेस्ट में ऐतिहासिक जीत के बाद भारत ने नंबर 1 स्थान पर कब्जा कर लिया है। टीम इंडिया को इस जीत के साथ जहां 12 अंक मिले। वहीं उसका विनिंग पर्सेंट भी सबसे अच्छा हो गया है। भारतीय टीम WTC के मौजूदा संस्करण में अभी तक चार मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें से एक में उसे हार मिली है और दो उसने जीते हैं। एक मुकाबला ड्रॉ भी हुआ है। टीम इंडिया के सबसे ज्यादा 26 अंक और सबसे ज्यादा 54.16 विनिंग पर्सेंट है।

वहीं इस हार के बाद साउथ अफ्रीका की टीम के 12 अंक हैं और उसका 50 विनिंग पर्सेंट है। साउथ अफ्रीका की टीम इस पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। जबकि न्यूजीलैंड तीसरे, ऑस्ट्रेलिया चौथे और बांग्लादेश पांचवें स्थान पर है। इन तीनों टीमों का विनिंग पर्सेंट 50-50 है। ऑस्ट्रेलिया में दो टेस्ट मैच हार चुकी पाकिस्तान की टीम 45.8 विनिंग पर्सेंट के साथ छठे पायदान पर है। वेस्टइंडीज 7वें और इंग्लैंड 8वें पायदान पर है। साथ ही श्रीलंका को अभी खाता खोलना है और टीम आखिरी यानी 9वें स्थान पर है।

केपटाउन में टीम इंडिया ने रचा इतिहास

आपको बता दें कि केपटाउन में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी की। इस जीत से ना ही सिर्फ भारत ने सीरीज को बचाया, बल्कि 31 साल बाद केपटाउन में पहली टेस्ट जीत दर्ज की। यह टेस्ट मैच दूसरे दिन दूसरे सेशन में महज 107 ओवर के बाद ही खत्म हो गया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का यह सबसे छोटा टेस्ट मैच भी रहा।

यह भी पढ़ें – Vivo X100 Series Launched: भारत में लॉन्च हुए DSLR जैसे कैमरा वाले वीवो एक्स 100 और एक्स 100 प्रो, जानें कीमत व सारी खासियतें

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK