voter services Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

लोकतंत्र की जड़ों की मजबूती में महिलाओं की अहम भूमिका, पंजाब में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला BLO सम्मानित
Punjab News : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जमीनी स्तर पर चुनाव प्रक्रिया को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली महिला बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के समर्पण को मान्यता और सम्मान देने के लिए पंजाब के सभी जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिला स्तर पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से बेहतर कार्य करने वाली तीन महिला बी.एल.ओ. को संबंधित डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारियों द्वारा उनकी उत्कृष्ट सेवा और मतदाता सूची के संशोधन में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इन कार्यक्रमों के दौरान महिला बी.एल.ओ. के निरंतर प्रयासों को सराहा गया, जो नागरिकों के साथ सीधे संपर्क में रहकर पूरी निष्ठा से कार्य करती हैं और चुनाव आयोग तथा मतदाताओं के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करती हैं।

महिला बूथ अधिकारी लोकतंत्र की मजबूत ताकत

देश की चुनाव प्रक्रिया में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) अनिंदिता मित्रा ने कहा, “महिला बूथ लेवल अधिकारी हमारी चुनाव प्रणाली की मजबूत और भरोसेमंद ताकत हैं। उनका समर्पण, ईमानदारी और समुदायों के साथ मजबूत जुड़ाव हमारे लोकतंत्र की नींव को सुदृढ़ बनाने में सहायक है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इन महिलाओं के अमूल्य योगदान को मान्यता देना बेहद आवश्यक है, जो स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निरंतर मेहनत करती हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि महिला बी.एल.ओ. पेशेवर दक्षता, संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ जमीनी स्तर पर नागरिकों से संवाद करती हैं, जिससे चुनाव प्रणाली के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

तकनीक से चुनाव सेवाएं अब अधिक सुलभ

पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी ने मतदाता सेवाओं और पहुंच को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई कई तकनीक-आधारित पहलों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इन पहलों में “बुक ए कॉल” सुविधा शामिल है, जिसके माध्यम से नागरिक सीधे चुनाव सेवाओं से संबंधित सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, चुनाव से संबंधित कई मोबाइल एप्लिकेशनों को एक ही इंटरफेस पर जोड़ने वाले यूनिफाइड डिजिटल प्लेटफॉर्म ईसीआईनेट  के माध्यम से चुनाव सेवाएं नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और उपयोगकर्ता-अनुकूल बन रही हैं।

इस सम्मान समारोह के माध्यम से पूरे राज्य में महिला बी.एल.ओ. के समर्पण और पेशेवरता को श्रद्धांजलि दी गई तथा लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने और एक सशक्त एवं जवाबदेह चुनाव प्रणाली सुनिश्चित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया गया।

ये भी पढ़ें – पंजाब सरकार ने निर्माण श्रमिकों के लाभ प्रक्रिया को किया तेज, पंजीकृत मजदूर अब 45 दिन में पाएंगे वित्तीय सहायता

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अब सिर्फ 15 दिन में मिलेगा वोटर ID! चुनाव आयोग की नई व्यवस्था से घर बैठे ट्रैक करें हर अपडेट – जानिए कैसे?
Voter ID Card : चुनाव सूची में नए मतदाताओं के नाम दर्ज किए जाने या मौजूदा मतदाताओं की जानकारी में किसी भी प्रकार के परिवर्तन की स्थिति में मतदाता फोटो पहचान पत्रों की तेज डिलीवरी सुनिश्चित करने हेतु भारतीय चुनाव आयोग ने एक नई मानक संचालन प्रक्रिया लागू की है, जिसके तहत मतदाता पहचान पत्र 15 दिनों के भीतर जारी कर दिए जाएंगे. यह पहल मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए शुरू किए गए विभिन्न उपायों का हिस्सा है.

एस एम एस के माध्यम से सूचनाएं प्राप्त

यह नई प्रणाली मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र के बनने से लेकर डाक के माध्यम से मतदाता तक पहुंचने तक के हर चरण की रियल-टाइम ट्रैकिंग सुनिश्चित करेगी. मतदाताओं को हर चरण पर एस एम एस के माध्यम से सूचनाएं प्राप्त होंगी, जिससे उन्हें अपने पहचान पत्र की स्थिति की जानकारी मिलती रहेगी.

लॉन्च किए गए ईसीआई नेट प्लेटफॉर्म

इस उद्देश्य के लिए चुनाव आयोग ने हाल ही में लॉन्च किए गए ईसीआई नेट प्लेटफॉर्म पर एक विशेष आई टी मॉड्यूल विकसित किया है. यह नया आईटी प्लेटफॉर्म मौजूदा प्रणाली का स्थान लेकर कार्य प्रणाली को और अधिक तेज और सुचारू बनाएगा. डाक विभाग के एप्लिकेशन प्रोग्राम इंटरफेस को सहज डिलीवरी के लिए ईसीआई नेट से जोड़ा जाएगा. यह पहल मतदाताओं को तेज और सुरक्षित चुनाव सेवाएं प्रदान करने पर केंद्रित है.

सभी मतदाताओं को चुनाव संबंधी सेवाएं

भारतीय चुनाव आयोग का मुख्य उद्देश्य अपने सभी मतदाताओं को चुनाव संबंधी सेवाएं त्वरित एवं उच्च गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराना है. उल्लेखनीय है कि पिछले चार महीनों के दौरान आयोग द्वारा मतदाताओं और अन्य हितधारकों के हित में कई महत्वपूर्ण पहलें की गई हैं.

यह भी पढ़ें : महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भलाई मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: डॉ. बलजीत कौर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप