Vikramotsav Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

विक्रमोत्सव के शुभारंभ के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया आमंत्रित
Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट कर विक्रमोत्सव के शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया। विक्रमोत्सव आगामी 30 मार्च को गुड़ी पड़वा के दिन से प्रारंभ होगा । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि गुड़ी पड़वा विक्रम संवत परिवर्तन का दिन है और वर्षों से इसका आयोजन मध्य प्रदेश में किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य के शासनकाल के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि उन्होंने आदिकाल में ही गणराज्य की स्थापना की और उनका शासनकाल न्याय, पराक्रम और सुशासन के लिए जाना जाता है।

समझे और अंगीकार करें

उनके मंत्रिमंडल को सिंहासन बत्तीसी के नाम से जाना जाता है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि आगामी 12, 13 और 14 अप्रैल को नई दिल्ली में विक्रमोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राज्य शासन का ध्येय है कि युवा पीढ़ी विक्रमादित्य के सिद्धांतों को पढ़े, समझे और अंगीकार करें।

आयोजन किया जाना है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इसी दिन से जल गंगा अभियान पूरे प्रदेश में शुरू किया जाएगा अभियान 3 महीने तक चलाया जाने वाला है। उन्होंने बताया कि इसी समय विक्रम विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का भी आयोजन किया जाना है।

निमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने निमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की।

किसानों के हित के लिए

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के हित के लिए नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ एमओयू के माध्यम से दुग्ध उत्पादन को 9% से बढ़कर 20% तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। सहकारिता के माध्यम से प्रदेश के छोटे और मझले किसानों तक भी इस योजना की जानकारी पहुंचे, जिससे वे लाभान्वित हो सकें।

धन्यवाद ज्ञापित किया

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होंने  अमित शाह को मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण दिया है। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय  गृह मंत्री अमित शाह का ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह भी पढ़ें : आज से शुरू हो रहा IPL 2025 का महाकुंभ, KKR और RCB के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप