Vikash ki Yatra Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

अगले तीन साल में मध्य प्रदेश का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क अमेरिका से भी अच्छा बनायेंगे : CM मोहन यादव
Madhya Pradesh News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को धार जिले के बदनावर के ग्राम खेड़ा में आयोजित समारोह में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा देखा गया विकसित भारत का सपना आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि अमृतकाल के इस युग में देशभर में अधोसंरचना विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं और मध्यप्रदेश इसमें अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस अवसर पर 5,800 करोड़ रुपये की लागत वाली 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। ये परियोजनाएं न केवल मालवा अंचल को लाभान्वित करेंगी बल्कि सिंहस्थ 2028 जैसे भव्य आयोजनों की सफलता के लिए भी महत्वपूर्ण आधार तैयार करेंगी।

मध्यप्रदेश का सड़क नेटवर्क अमेरिका से बेहतर होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले तीन वर्षों में मध्यप्रदेश का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क अमेरिका से भी बेहतर बनाएंगे। गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछाकर लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क कनेक्टिविटी सिर्फ भौगोलिक दूरी को नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी को भी बदलने का माध्यम है।

डॉ. यादव ने बताया कि पूरे देश में तीन लाख करोड़ रुपये की लागत से सड़क नेटवर्क का निर्माण कार्य एक वर्ष में पूरा किया जाएगा, जिससे देश की अधोसंरचना में ऐतिहासिक बदलाव आएगा।

गडकरी से मांगीं नई सड़कें, मंच से ही हुई मंजूरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी से मध्यप्रदेश के लिए और अधिक सड़क परियोजनाओं की मांग की। गडकरी ने मंच से ही कई नई परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर दी और उनके निर्माण की समय-सीमा भी तय कर दी, जिससे मंच पर ही उपस्थित जनसमूह में उत्साह की लहर दौड़ गई।

“डबल इंजन सरकार से तेजी से हो रहा विकास”

केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है और राज्य में तेजी से अधोसंरचना विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को देश के विकास का सबसे बड़ा अंशभागी राज्य बनाया जाएगा क्योंकि यहां विकास के लिए इच्छाशक्ति और जनसहयोग दोनों मौजूद हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश में अधोसंरचना के क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक परिवर्तनों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मध्यप्रदेश की अहम भागीदारी होगी।

“विकास की ललक ही भविष्य का मार्ग प्रशस्त करती है”

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की ललक ही किसी भी राज्य को महान बनाती है और मध्यप्रदेश का प्रत्येक नागरिक इस भावना से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि “हम सड़कें बनाकर केवल रास्ते नहीं, बल्कि भविष्य की संभावनाएं तैयार कर रहे हैं।”

यह भी पढ़ें : यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हो सकती है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप