vijay singla sacked Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पंजाब सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन, कमीशन मांगने के आरोप में अपने ही मंत्री को किया बर्खास्त
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab Cm Bhagwant Maan) ने आज भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। सीएम ने अपने ही स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को कमीशन लेने के चलते बर्खास्त कर दिया है। उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। पंजाब सीएमओ ने बताया है कि विजय सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे और इस संबंध में सबूत भी पाए गए थे। पंजाब के सीएमओ ने कहा, ‘उन पर आरोप है कि ठेकों के एवज में उन्होंने अधिकारियों से एक पर्सेंट कमीशन की मांग की थी। विजय सिंगला के खिलाफ ठोस सबूत भी पाए गए हैं।

मेरे संज्ञान में एक मामला आया कि मेरी सरकार का एक मंत्री(विजय सिंगला) हर टेंडर के लिए 1% कमीशन की मांग कर रहा है। मैंने इसे गंभीरता से लिया। मैं उस मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा हूं और उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त कर रहा हूं: CM भगवंत मान, चंडीगढ़@CMOPb @BhagwantMann pic.twitter.com/gUw13nfxua
— हिन्दी ख़बर | Hindi Khabar  (@HindiKhabar) May 24, 2022

पंजाब सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन

मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab Cm Bhagwant Maan) इस बारे में बताया कि मेरे संज्ञान में एक मामला आया कि मेरी सरकार का एक मंत्री(विजय सिंगला) हर टेंडर के लिए 1% कमीशन की मांग कर रहा है। मैंने इसे गंभीरता से लिया। मैं उस मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा हूं और उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त कर रहा हूं। साथ ही पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज़ करने का निर्देश भी दे रहा हूं। वो अपने विभाग में भ्रष्टाचार में लिप्त थे, उन्होंने यह कबूल भी किया है। AAP पार्टी की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है।

कमीशन मांगने के आरोप में अपने ही मंत्री को किया बर्खास्त

मंत्री पद से हटने के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला (Health Minister Vijay Singla) को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे भगंवत मान पर गर्व है। उनकी कार्रवाई से मेरी आंखों में आंसू आ गए। पूरा देश आज आम आदमी पार्टी पर गर्व महसूस कर रहा है। आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि किसी टेंडर में विजय सिंगला ने 1% कमीशन की मांग की थी। इसकी शिकायत CM मान के पास पहुंची थी। पार्टी से निकाले जाने के मुद्दे पर कंग ने कहा कि दागी लोगों का आम आदमी पार्टी में कोई जगह नहीं है।