Vijay Rupani death Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Ahmedabad Plane Crash : “2 मिनट में बिखर गया 265 जिंदगियों का सपना! हादसे से कांपा पूरा देश – क्या विमान में थी खराबी?”
Plane Crash In Ahmedabad : भारतीय विमानन इतिहास में 12 जून 2025, गुरुवार का दिन सबसे काले दिनों में दर्ज किया जाएगा. इस दिन अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद ही शहर के एक मेडिकल हॉस्टल पर क्रैश हो गई. यह दुर्घटना दोपहर के 1:38 बजे के करीब हुई, जब बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ करने के बाद अनियंत्रित हो गया.

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की हादसे में गई जान

इस भीषण हादसे में 265 लोगों की जान चली गई, जिसमें 241 यात्री, 12 क्रू मेंबर और हॉस्टल के 5 लोग शामिल हैं. इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया, जो लंदन में रह रही अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे. देखने वाली बात यह है कि ये वही तारीख है जो उनके लिए लकी मानी जाती थी.

विमान में मौजूद थे अंतरराष्ट्रीय यात्री

बता दें कि विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार था. जिसमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शिशु भी शामिल थे. वहीं इस भयानक हादसे में केवल एक यात्री ही बचा है, जो आपातकालीन खिड़की के पास बैठा हुआ था.

हॉस्टल में मची तबाही

दरअसल विस्फोट इतना जबरदस्त हुआ था कि हॉस्टल के ऊपर विमान गिरा तो पूरी इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जिसके बाद वहां मौजूद कई लोगों की जान चली गई. इस हादसे के बाद अब तक 265 शव बरामद किए जा चुके हैं. वहीं हादसे के कारणों की जांच अभी चल रही है, हालांकि शुरुआती जानकारी में तकनीकी खराबी को संभावित वजह बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : PM मोदी ने किया विमान क्रैश साइट का दौरा, बोले – तबाही का मंजर दिल दहला देने वाला

पीएम मोदी ने संभाली कमान, उठे विमानन सुरक्षा पर सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद पहुंचकर घटनास्थल और अस्पताल का जयाजा लिया है. साथ ही राहत कार्यों की समीक्षा की और पीड़ितों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया. इस दुर्घटना ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया है. यह हादसा दुखद घटना ही नहीं बल्कि विमान सुरक्षा पर एक गंभीर सवाल भी खड़े करता है.

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

“प्लेन क्रैश से पहले पायलट ने तीन बार चिल्लाया ‘May Day’! जानें क्या होता है ये खौफनाक सिग्नल और क्यों भेजा जाता है!”
Ahmedabad plane crash : आज अहमदाबाद में 12 जून की दोपहर लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 एक बड़े हादसे का शिकार बन गई. उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद विमान टेकऑफ के दौरान क्रैश हो गया, उसमें सवार सभी 242 लोगों की जान खतरे में पड़ गई. विमान में कुल 230 यात्री, 2 पायलट के साथ 10 क्रू मेंबर मौजूद थे. जैसे ही यह हादसा हुआ तो घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया. इस भयावह दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है.

पायलट ने टेकऑफ के बाद भेजा ‘May Day’ सिग्नल

बता दें कि इस प्लेन ने अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे नंबर 23 से उड़ान भरी थी. वहीं टेकऑफ के तुरंत बाद पायलट ने तीन बार  “May Day, May Day, May Day” का संदेश एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को भेजा. यह इंटरनेशनल इमरजेंसी कॉल होती है, जिसका मतलब होता है – “हम खतरे में हैं, हमें तुरंत मदद की जरूरत है.”

क्या होता है ‘May Day’ सिग्नल?

दरअसल ‘May Day’ एक फ्रेंच शब्द है जो m’aider से लिया गया है, जिसका मतलब होता है – मेरी मदद करो. हादसे से पहले  जब पायलट को लगा कि विमान गंभीर संकट में है, तो वह तीन बार “May Day” बोलकर एटीसी को संदेश दिया. यह कॉल विमान में इंजन फेल, आग लगना, या कंट्रोल खोने जैसी आपातकालीन स्थिति में दी जाती है.

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन

हालांकि इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है. वह भी फ्लाइट में बतौर पैसेंजर सफर कर रहे थे. पूरे देश में इस हादसे के बाद शोक की लहर साफ देखी जा सकती है. इस हादसे के बाद से ही आस-पास के लोगों से खौफ बना हुआ है.

यह भी पढ़ें : “Air India Flight Crash: पूर्व CM विजय रूपाणी की मौत! टेक ऑफ के तुरंत बाद लंदन जा रही फ्लाइट रिहायशी इलाके में गिरी”

अनुभवी पायलट भी नहीं रोक सके हादसा

बता दें कि प्लेन में मौजूद पायलट सुमीत सभरवाल के पास विमान उडाने का 8200 घंटों का अनुभव था, वहीं को-पायलट के पास 1100 घंटे का अनुभव था. लेकिन बवाजूद इसके दोनों ही अनुभवी पायलट इस भयानक दुर्घटना को होने से नहीं बचा सके. वहीं अब सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और राहत कार्य जारी है.

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप